Sunday, May 24, 2026
NewsvisionLive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

देसी ‘आयरन डोम’ के टेस्ट को लेकर CDS ने दे दिया बड़ा अपडेट

Diksha Mishra by Diksha Mishra
August 28, 2025
in राष्ट्रिय
Reading Time: 1 min read
0
देसी ‘आयरन डोम’ के टेस्ट को लेकर CDS ने दे दिया बड़ा अपडेट
0
SHARES
462
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

भारत अगले साल से स्वदेशी ‘आयरन डोम’ का परीक्षण शुरू करेगा। यह टेस्टिंग ‘प्रोजेक्ट कुशा’ के तहत होगा। इसका लक्ष्य 2030 तक S-400 जैसे सिस्टम को शामिल करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किले से ‘मिशन सुदर्शन चक्र’ का ऐलान किया। इसका उद्देश्य 2035 तक देश के महत्वपूर्ण क्षेत्रों को एयर डिफेंस प्रदान करना है। इसके तहत भारत एक स्वदेशी एयर और मिसाइल डिफेंस शील्ड बना रहा है। इसे प्रोजेक्ट कुशा नाम दिया गया है।

स्वदेशी एयर डिफेंस पर फोकस

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) इस मिसाइल-आधारित डिफेंस सिस्टम को विकसित कर रहा है। इसके तहत अगले साल M1 मिसाइल का परीक्षण होगा। यह मिसाइल 150 किलोमीटर की दूरी तक दुश्मन के विमानों, स्टील्थ फाइटर, क्रूज मिसाइलों, ड्रोन और सटीक हथियारों को मार गिराने में सक्षम होगी। इसके बाद 2027 में M2 (250 किलोमीटर रेंज) और 2028 में M3 (350 किलोमीटर रेंज) का परीक्षण किया जाएगा।

RelatedPosts

देश के 17वें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया

देश के 17वें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया

September 9, 2025
देश के 17वें उपराष्ट्रपति का चुनाव आज, पीएम नरेंद्र मोदी ने डाला सबसे पहला वोट, शाम 6 बजे शुरू होगी मतगणना

देश के 17वें उपराष्ट्रपति का चुनाव आज, पीएम नरेंद्र मोदी ने डाला सबसे पहला वोट, शाम 6 बजे शुरू होगी मतगणना

September 9, 2025
पीएम मोदी ने की मन की बात, UPSC में छंटे उम्मीदवारों को ‘प्रतिभा सेतु’ के जरिए नौकरी

पीएम मोदी ने की मन की बात, UPSC में छंटे उम्मीदवारों को ‘प्रतिभा सेतु’ के जरिए नौकरी

August 31, 2025

‘प्रोजेक्ट कुशा’ के तहत पूरा होगा टारगेट

सूत्रों के अनुसार, प्रोजेक्ट कुशा के तहत इन तीनों लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों (LR-SAMs) और संबंधित प्रणालियों का विकास 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है। उम्मीद है कि इन्हें 2030 से सेना में शामिल किया जा सकेगा। यह पूरी तरह से ऑटोमैटिक लॉन्ग रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (LRSAM) सिस्टम होगा। यह रूस से खरीदे गए महंगे एस-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस सिस्टम की तरह ही होगा। भारतीय वायुसेना (IAF) ने इसे सीमित संख्या में तैनात किया है। यह सिस्टम MSC योजना का हिस्सा होगा।

मिसाइल डिफेंस शील्ड पर खास नजर

इसका उद्देश्य महत्वपूर्ण स्थानों के आसपास एक बहु-स्तरीय एकीकृत एयर और मिसाइल डिफेंस शील्ड बनाना है। यह अमेरिका की प्रस्तावित ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल डिफेंस पहल या इजराइल के ‘आयरन डोम’ के समान होगा। महो में ‘रण संवाद’ सम्मेलन में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारत मिशन सुदर्शन चक्र के तहत ‘किफायती लागत’ पर अपना ‘आयरन या गोल्डन डोम’ बना सकता है।

आर्मी चीफ ने क्यों किया ढाल और तलवार का जिक्र जानिए

सीडीएस अनिल चौहान ने बताया कि यह पूरे देश के दृष्टिकोण के साथ बनेगा। सीडीएस ने कहा कि यह एक ढाल और तलवार दोनों के रूप में काम करेगा। यह प्रधानमंत्री के उस बयान के अनुरूप है जिसमें उन्होंने कहा था कि यह रक्षा कवच न केवल हवाई खतरों को रोकेगा बल्कि जवाबी हमले भी करेगा और दुश्मन को ‘कई गुना ज्यादा’ नुकसान पहुंचाएगा।

मिसाइलों के जखीरे को भी पॉवरफुल बनाने की प्लान

इससे साफ है कि भारत अपनी पारंपरिक (गैर-परमाणु) मिसाइलों के जखीरे को बढ़ाने जा रहा है। इनमें प्रलय (500 किलोमीटर मारक क्षमता), ब्रह्मोस (मारक क्षमता 450 किलोमीटर से बढ़कर 800 किलोमीटर) और जमीन पर हमला करने वाली क्रूज मिसाइलें (1,000 किलोमीटर रेंज) शामिल हैं। DRDO ने 23 अगस्त को एक एकीकृत एयर डिफेंस हथियार प्रणाली का पहला परीक्षण किया। यह एक छोटी शुरुआत थी। इसमें क्विक रिएक्शन सरफेस-टू-एयर मिसाइलें (30 किलोमीटर इंटरसेप्शन रेंज), बहुत कम दूरी की एयर डिफेंस सिस्टम (6 किलोमीटर रेंज) मिसाइलें और 30-किलोवाट लेजर-आधारित डायरेक्टेड एनर्जी वेपन (3.5 किलोमीटर रेंज) शामिल थे।

Previous Post

वैष्णो देवी में मंदसौर के 7 तीर्थयात्री भूस्खलन का शिकार, 2 की मौत, 2 लापता और 3 घायल

Next Post

मुख्यमंत्री नीतीश ने हीरो एशिया हॉकी कप-2025 का किया शुभारंभ

Diksha Mishra

Diksha Mishra

Related Posts

देश के 17वें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया
राष्ट्रिय

देश के 17वें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया

September 9, 2025
देश के 17वें उपराष्ट्रपति का चुनाव आज, पीएम नरेंद्र मोदी ने डाला सबसे पहला वोट, शाम 6 बजे शुरू होगी मतगणना
राष्ट्रिय

देश के 17वें उपराष्ट्रपति का चुनाव आज, पीएम नरेंद्र मोदी ने डाला सबसे पहला वोट, शाम 6 बजे शुरू होगी मतगणना

September 9, 2025
पीएम मोदी ने की मन की बात, UPSC में छंटे उम्मीदवारों को ‘प्रतिभा सेतु’ के जरिए नौकरी
राष्ट्रिय

पीएम मोदी ने की मन की बात, UPSC में छंटे उम्मीदवारों को ‘प्रतिभा सेतु’ के जरिए नौकरी

August 31, 2025
जम्मू कश्मीर के रामबन में बादल फटने से 3 की मौत, कई लापता के बचाव में ऑपरेशन जारी
राष्ट्रिय

जम्मू कश्मीर के रामबन में बादल फटने से 3 की मौत, कई लापता के बचाव में ऑपरेशन जारी

August 31, 2025
कटरा में भारी बारिश के बाद वैष्णो देवी मंदिर के पास भूस्खलन में 30 लोगों की हुई मौत
राष्ट्रिय

कटरा में भारी बारिश के बाद वैष्णो देवी मंदिर के पास भूस्खलन में 30 लोगों की हुई मौत

August 27, 2025
भारत का स्वदेशी एयर डिफेंस वेपन सिस्टम IADWS का पहला सफल परीक्षण , S-500, F-35, और Su-57 के लिए बड़ी चुनौती
राष्ट्रिय

भारत का स्वदेशी एयर डिफेंस वेपन सिस्टम IADWS का पहला सफल परीक्षण , S-500, F-35, और Su-57 के लिए बड़ी चुनौती

August 24, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In