दिल्ली डेस्क, भारत के 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज संसद भवन में वोटिंग प्रक्रिया जारी है। सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो चुका है जो शाम 5 बजे तक चलेगा। इस महत्वपूर्ण चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के कुल 781 सांसद वोट डालेंगे।
प्रधानमंत्री ने डाला सबसे पहले वोट
मतदान की शुरुआत होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 10 बजे सबसे पहला वोट डाला। वोटिंग से पहले सभी NDA सांसदों की एक ब्रेकफास्ट मीटिंग संसद भवन में आयोजित की गई, जिसमें चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई।
उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला
इस चुनाव में NDA की ओर से सी.पी. राधाकृष्णन और विपक्षी इंडी अलायन्स की ओर से बी. सुदर्शन रेड्डी मैदान में हैं। लोकसभा के 542 और राज्यसभा के 239 सदस्य इस चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल मतों की संख्या 781 है। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में मतदान गुप्त होता है और वोटिंग प्रो-पोर्टनल रिप्रेजेंटेशन प्रणाली के तहत होती है।
आज शाम 6 बजे से होगी मतगणना
Vice Presidential Election : मतदान के तुरंत बाद शाम 6 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। परिणाम आज ही देर शाम तक आने की संभावना है। निर्वाचन आयोग और संसद सचिवालय इस प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। यह चुनाव न केवल संवैधानिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा के कार्य संचालन में भी उपराष्ट्रपति की भूमिका निर्णायक होती है। अब सभी की निगाहें शाम 6 बजे शुरू होने वाली मतगणना और उसके नतीजों पर टिकी हैं।












