Sunday, May 24, 2026
NewsvisionLive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री नीतीश ने हीरो एशिया हॉकी कप-2025 का किया शुभारंभ

Amit Roy by Amit Roy
August 31, 2025
in प्रादेशिक
Reading Time: 1 min read
0
मुख्यमंत्री नीतीश ने हीरो एशिया हॉकी कप-2025 का किया शुभारंभ
0
SHARES
463
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

पटना, 29 अगस्त 2025 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज नालंदा जिला के राजगीर खेल परिसर स्थित हॉकी स्टेडियम में हीरो एशिया हॉकी कप-2025 का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राजगीर हॉकी स्टेडियम का भ्रमण कर दर्शकों एवं खिलाड़ियों का अभिवादन स्वीकार किया। दर्शकों से खचाखच भरे हॉकी स्टेडियम में खेल प्रेमियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष हाथ हिलाकर अपना उत्साह दिखाया। मुख्यमंत्री ने भारत और चीन के बीच खेल जानेवाले मैच से पहले दोनों देशों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान भारत और चीन का राष्ट्रगान गाया गया। मुख्यमंत्री ने भारत और चीन के खिलाड़ियों के साथ सामूहिक तस्वीर भी खिंचवाई।

RelatedPosts

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025

ज्ञातव्य है कि ‘राष्ट्रीय खेल दिवस (हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती) के अवसर पर हीरो एशिया हॉकी कप 2025 का आज शुभारंभ किया गया है। पुरूष हॉकी एशिया कप-2025 में आठ शीर्ष एशियाई देश भारत, जापान, चीन, मलेशिया, कज़ाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे हिस्सा ले रहे हैं। इस आयोजन के सभी मैच राजगीर स्थित अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर के हॉकी स्टेडियम में खेले जायेंगे जिसका समापन 7 सितंबर को होगा। हॉकी के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से बिहार के विभिन्न जिलों और देश के विभिन्न राज्यों में ट्रॉफी गौरव यात्रा निकाली गई थी। 7 सितंबर, 2025 को होनेवाले फाइनल मैच तक कुल 24 मैच खेले जाएँगे।

कार्यक्रम के पूर्व राजगीर खेल परिसर में निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम का मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन राजगीर क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति का जायजा लिया। निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम के 5वें तल पर जाकर मुख्यमंत्री ने ऊपर से स्टेडियम एवं दर्शकों के बैठने का अवलोकन किया। इस दौरान क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति एवं उपलब्ध कराई जानेवाली सुविधाओं के संबंध में पूरी जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियों तथा दर्शकों की मूलभूत सुविधाओं, मीडिया गैलरी के साथ ही हर प्रकार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य सुनिश्चित कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि खिलाड़ियों एवं दर्शकों की हर जरुरी सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बेहतर ढंग से निर्माण कार्य करायें।

कार्यक्रम में जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री श्री सुरेंद्र मेहता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, सामान्य प्रशासन तथा खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर, बिहार खेल विश्वविद्यालय के कुलपति श्री शिशिर कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रविन्द्रण शंकरण, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ० गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, नालंदा के जिलाधिकारी श्री कुन्दन कुमार, पटना

प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री जितेंद्र राणा, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा, नालंदा के पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरीय अधिकारी, सभी प्रतिस्पर्धी देश के खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खोल प्रेमी उपस्थित थे।

72

Previous Post

देसी ‘आयरन डोम’ के टेस्ट को लेकर CDS ने दे दिया बड़ा अपडेट

Next Post

एशिया कप पुरुष हॉकी में भारत ने जीत के साथ किया आगाज, चीन को 4-3 से धूल चटाई

Amit Roy

Amit Roy

Related Posts

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना
प्रादेशिक

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल
प्रादेशिक

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे
प्रादेशिक

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
वैष्णो देवी में मंदसौर के 7 तीर्थयात्री भूस्खलन का शिकार, 2 की मौत, 2 लापता और 3 घायल
प्रादेशिक

वैष्णो देवी में मंदसौर के 7 तीर्थयात्री भूस्खलन का शिकार, 2 की मौत, 2 लापता और 3 घायल

August 28, 2025
बिहार: सीएम ने किया कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल परियोजना के पटना अप रैम्प का लोकार्पण
प्रादेशिक

बिहार: सीएम ने किया कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल परियोजना के पटना अप रैम्प का लोकार्पण

August 23, 2025
पीएम नरेंद्र मोदी ने बेगूसराय जिले के सिमरिया धाम स्थित गंगा नदी पर औंटा (मोकामा)-सिमरिया (बेगूसराय) के बीच नवनिर्मित 6 लेन गंगा पुल का किया उद्घाटन
प्रादेशिक

पीएम नरेंद्र मोदी ने बेगूसराय जिले के सिमरिया धाम स्थित गंगा नदी पर औंटा (मोकामा)-सिमरिया (बेगूसराय) के बीच नवनिर्मित 6 लेन गंगा पुल का किया उद्घाटन

August 22, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In