समस्तीपुर, शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए समस्तीपुर नगर निगम ने छः प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम लगाने की योजना पर काम तेज कर दिया है। पहले चरण में पटेल गोलंबर, मगरदही घाट और मथुरापुर , मोहनपुर रोड, बारह पत्थर चौक सहित अन्य प्राथमिक स्थानों पर ट्रैफिक लाइट स्थापित की जाएगी।
गौरतलब हो कि समस्तीपुर नगर निगम ने शहर में यातायात जाम की गंभीर समस्या को दूर करने के लिए हाईटेक ट्रैफिक सिग्नल प्रणाली लागू करने की योजना तैयार की है, जो पटना की तर्ज पर काम करेगी। पहले चरण में पटेल गोलंबर, मगरदही घाट और मथुरापुर जैसे 6 मुख्य व्यस्त चौराहों पर सिग्नल लगाए जा रहे हैं।
समस्तीपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर निगम ने मुख्य पार्षद अनिता राम व नगर आयुक्त के निर्देश पर शहर के कुछ मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की योजना को कार्यान्वित करने की दिशा में कवायद तेज कर दिया है। इस आलोक में पटेल गोलंबर, मगरदही घाट और मथुरापुर, बस स्टैंड, मोहनपुर रोड, पुरानी महिला कॉलेज रोड के समीप सहित कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने हेतु निगम द्वारा नगर निगम के टीम द्वारा सर्वे कराया गया जहां अन्य महत्वपूर्ण सड़कों पर लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए शीघ्र ही ट्रैफिक सिग्नल लगाया जाएगा। सर्वे टीम में नगर निगम के सिटी मैनेजर रघुनाथ पासवान, जे ई अमन चौधरी, निगम पार्षद सुजय कुमार (वार्ड 22) एवं मुकेश शर्मा मौजूद थे।
बताते चलें कि इन स्थानों पर वाहनों का दबाव अधिक रहने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। त्योहारों और शादी-विवाह के मौसम में हालात और भी बिगड़ जाते हैं। चौराहों पर वाहन बेतरतीब तरीके से सड़क पार करते हैं, जिससे यातायात पुलिस को भी ट्रैफिक नियंत्रित करने में कठिनाई होती है।
ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम लागू होने के बाद वाहन चालक सिग्नल के अनुसार रुककर और आगे बढ़ सकेंगे। इससे न केवल यातायात व्यवस्था सुचारू होगी, बल्कि शहर में लगने वाले जाम में भी कमी आएगी। पुलिस को भी ट्रैफिक नियंत्रण में सहूलियत मिलेगी।
नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने बताया कि शहर में जाम की समस्या को देखते हुए तीन प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की योजना बनाई गई है। जल्द ही इस योजना पर काम शुरू किया जाएगा।











