माता वैष्णो देवी मंदिर के यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास पहाड़ खिसकने बड़ी संख्या श्रद्धालु हताहत हो गए. इस दुखद हादसे में अब तक 34 श्रद्धालुओं के मौत की खबर है. वहीं, इस हादसे का शिकार मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के 7 दर्शनार्थी भी हुए हैं. इस हादसे में मंदसौर जिले के दो लोगों के मौत हुई है और तीन घायल हैं. जिनका इलाज चल रहा है जबकि दो लापता हैं.
यह सभी सातों यात्री रविवार को मंदसोर जिले की मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव भीलखेड़ी से वैष्णोदेवी के लिए रवाना हुए थे .अधिकारिक सुत्रो के अनुसार मंदसोर जिला निवासी 7 यात्रीयो मेंसे एक महिला- एक पुरुष की मौत हुई है. तीन घायल हैं और दो अब भी लापता हैं.
हादसे में जिले के लोगों के हताहत होने की सुचना मिलने के बाद, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भीलखेड़ी पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की.
उप मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व मल्हारगढ़ विधायक जगदीश देवड़ा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर घटना की जानकारी दी और शोक व्यक्त किया. श्रद्धालुओं में फकीर चंद गुर्जर 50, सोहन बाई 47, रतनबाई 65, देवीलाल 45, ममता30, परमानन्द 29, अर्जुन 28 शामिल थे.
कब और कहां हुआ था हादसा
गौरतलब है कि 26 अगस्त को को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ. यह भूस्खलन कटरा से मंदिर तक 12 किलोमीटर के ट्रैक के करीब आधे रास्ते में, अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के समीप हुआ. इस हादसे में 34 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हो गी. जबकि कई घायल हैं. भूस्खलन के चलते वैष्णो देवी की यात्रा को अगले आदेश तक रोक दिया गया है.










