Bihar Election Result (ECI) 2025 LIVE Counting: बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। जिससे नई सरकार की स्थिति साफ हो जाएगी। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की आवश्यकता होती है। मतगणना को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। वोटों की गिनती शुरू हो गई ।
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बंपर वोटिंग के बाद आज परिणाम सामने आएंगे, जिससे साफ हो जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार बनने जा रही है। इसको लेकर वोटिंग शुरू हो गई है। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन के पास 122 सीटें होना जरूरी है।
Bihar Chunav 2025 में NDA में शामिल बीजेपी 101, जदयू 101 चिराग पासवान की पार्टी LJP (रामविलास) 29, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM 6 और जीतन राम मांझी की पार्टी हम भी 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
वहीं महागठबंधन में शामिल RJD 143, कांग्रेस 61, वाम दल 30 और VIP 9 सीटों पर अधिकारिक तौर से मैदान में है। इसके अलावा कुछ सीटों पर महागठबंधन की फ्रेडली फाइट है, जिसमें चैनपुर, करगहर, नरकटियागंज, सिकंदरा, कहलगांव और सुल्तानगंज सीटें शामिल हैं।
इस चुनाव में महुआ सीट से तेजप्रताप यादव, अलीनगर से मैथिली ठाकुर, मोकामा से अनंत सिंह, छपरा से खेसारी लाल यादव, राघोपुर से तेजस्वी यादव, तारापुर से सम्राट चौधरी, लखीसराय से विजय सिन्हा और प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के प्रदर्शन पर देशभर की नजरें हैं। इस लाइव ब्लॉग में हम सभी सीटों का पल-पल जानकारी …











