घरेलू शेयर बाजार क्या डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों को कम करके आंक रहा है? यह सवाल इसलिए बड़ा हो गया है कि क्योंकि मंगलवार को स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट का अनुमान था, लेकिन इसके विपरीत मार्केट में लचीलापन देखने को मिला है। आज यानी मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी में आधा-आधा फीसदी की गिरावट देखने को जरूर मिली। निफ्टी 24600 अंक के नीचे भी गया, लेकिन फिर से वह उस लेवल को पाने में सफल रहा।ट्रंप के टैरिफ और घरेलू बाजार पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर 20 से 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ का ऐलान होता है तो घरेलू मार्केट 5 से 6 प्रतिशत टूट सकता है।
टैरिफ बाजार के लिए कितना बड़ा खतरा?
30 जुलाई को डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा रूस से तेल और डिफेंस प्रॉडक्ट्स खरीदने की वजह से भारत पर अतिरिक्त पेनल्टी भी लगाई जाएगी। इसके बाद 4 अगस्त को उन्होंने एक पोस्ट के जरिए भारत पर आरोप लगाया कि रूस से तेल खरीदने के साथ-साथ उसे ओपन मार्केट में बेचा भी जा रहा है। इससे भारत मोटा मुनाफा बना रहा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि वह भारत पर लगने वाले टैरिफ में और इजाफा करेंगे।
ट्रंप टैरिफ के पूरे भारतीय शेयर बाजार पर असर पड़ने की कम उम्मीद है। हां, उनके इस फैसले से एग्रीकल्चर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी एक्सपोर्ट्स, फार्मा सेक्टर और टेक्सटाइल्स जैसे सेक्टर पर असर देखने को मिल सकता है। भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार घरेलू गतिविधियां हैं, ऐसे में ट्रंप के टैरिफ का बहुत असर नहीं देखने को मिलेगा।

ट्रंप के टैरिफ को कम आंक रहा है भारतीय बाजार?
घरेलू बाजार को उम्मीद है कि ट्रंप की तरफ से टैरिफ को घटाकर 15 से 20 प्रतिशत कर दिया जाएगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ट्रंप भारत के साथ ट्रेड डील को रद्द करते हुए 20 से 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाए रहते हैं। तब की स्थिति में भारी गिरावट बाजार में देखने को मिल सकती है।