Sunday, May 24, 2026
NewsvisionLive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

अमेरिका नहीं जाएंगे पीएम मोदी…. UNGA की संयुक्त राष्ट्र सत्र में एस जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Amit Roy by Amit Roy
September 6, 2025
in Uncategorized
Reading Time: 1 min read
0
अमेरिका नहीं जाएंगे पीएम मोदी…. UNGA की संयुक्त राष्ट्र सत्र में एस जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
0
SHARES
460
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक उच्च-स्तरीय सत्र में आम बहस को संबोधित नहीं करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र 9 सितंबर को शुरू होगा। उच्च-स्तरीय आम बहस 23 से 29 सितंबर तक चलेगी, जिसमें ब्राजील पारंपरिक रूप से सत्र का पहला वक्ता होगा। उसके बाद अमेरिका का नंबर आएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर को प्रतिष्ठित UNGA मंच से विश्व नेताओं को संबोधित करेंगे, जो व्हाइट हाउस में उनके दूसरे कार्यकाल में संयुक्त राष्ट्र सत्र को उनका पहला संबोधन होगा।

इस बीच शुक्रवार को जारी महासभा के 80वें सत्र की उच्च-स्तरीय आम बहस के लिए वक्ताओं की संशोधित अनंतिम सूची के अनुसार, भारत का प्रतिनिधित्व एक ‘मंत्री’ करेंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर 27 सितंबर को सत्र को संबोधित करेंगे। जुलाई में जारी वक्ताओं की पिछली सूची में पीएम मोदी 26 सितंबर को आम बहस को संबोधित करने वाले थे। इस्राइल, चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के शासनाध्यक्ष 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम बहस को संबोधित करने वाले हैं।

RelatedPosts

भारतीय-अमरीकी वैज्ञानिक अमित क्षत्रिय नासा के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त

भारतीय-अमरीकी वैज्ञानिक अमित क्षत्रिय नासा के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त

September 6, 2025
उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए इंडिया गठबंधन में मंथन शुरू, सामने आए 3 नाम

उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए इंडिया गठबंधन में मंथन शुरू, सामने आए 3 नाम

August 19, 2025
चाईबासा कोर्ट में हाजिर हुए राहुल गाँधी,मिली जमानत 

चाईबासा कोर्ट में हाजिर हुए राहुल गाँधी,मिली जमानत 

August 7, 2025

डॉनल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति की वजह से बिगड़े रिश्तों के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महीने न्यूयॉर्क में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में शामिल न होने का फैसला किया है। उनकी जगह विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले 24 जुलाई को यह खबर सामने आई थी कि भारत ने 26 सितंबर को महासभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक स्लॉट सुरक्षित किया था। पहले भी ऐसा हो चुका है कि प्रारंभिक सूची में प्रधानमंत्री का नाम दर्ज हो, लेकिन अंतिम समय पर विदेश मंत्री ही भाषण देते हैं।

प्रधानमंत्री की यात्रा रद्द होने की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी। इसमें बदलाव तभी संभव था जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता में अचानक कोई बड़ी प्रगति होती—लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए यह संभावना बहुत कम दिख रही थी।

अमेरिका से बिगड़े रिश्ते

डॉनल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीतियों की वजह से भारत-यूएस संबंध ठंडे पड़ गए हैं। रूस से सस्ते दामों पर तेल खरीदने के कारण ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाए हैं—इसके अलावा, पहले से भी 25% टैरिफ था। परिणामस्वरूप, भारत को अब अमेरिका में अपना सामान भेजने पर कुल 50% टैक्स देना पड़ेगा।

BRICS वर्चुअल शिखर सम्मेलन में जयशंकर शामिल होंगे

विदेश मंत्री एस. जयशंकर अगले सप्ताह ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा द्वारा आयोजित ‘ब्रिक्स’ समूह के वर्चुअल शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस शिखर सम्मेलन का मकसद ट्रम्प प्रशासन की टैरिफ नीति का सामना करने के लिए एक साझा रणनीति तैयार करना और वाशिंगटन के व्यापार निर्णयों से उत्पन्न व्यवधानों पर चर्चा करना है। ब्राजील इस समय ब्रिक्स अध्यक्ष है। इस दस सदस्यीय समूह में भारत, चीन, रूस, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।

Previous Post

पीएम मोदी ने की मन की बात, UPSC में छंटे उम्मीदवारों को ‘प्रतिभा सेतु’ के जरिए नौकरी

Next Post

भारतीय-अमरीकी वैज्ञानिक अमित क्षत्रिय नासा के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त

Amit Roy

Amit Roy

Related Posts

भारतीय-अमरीकी वैज्ञानिक अमित क्षत्रिय नासा के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त
Uncategorized

भारतीय-अमरीकी वैज्ञानिक अमित क्षत्रिय नासा के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त

September 6, 2025
उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए इंडिया गठबंधन में मंथन शुरू, सामने आए 3 नाम
Uncategorized

उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए इंडिया गठबंधन में मंथन शुरू, सामने आए 3 नाम

August 19, 2025
चाईबासा कोर्ट में हाजिर हुए राहुल गाँधी,मिली जमानत 
Uncategorized

चाईबासा कोर्ट में हाजिर हुए राहुल गाँधी,मिली जमानत 

August 7, 2025
सोनम रघुवंशी अब चाहती है जेल से ‘आजादी’, अदालत ने राज को भी दिया झटका
Uncategorized

सोनम रघुवंशी अब चाहती है जेल से ‘आजादी’, अदालत ने राज को भी दिया झटका

August 7, 2025
बिहार बाढ़: अब पटना में पलायन शुरू, जहां-तहां शरण ले रहे लोग; प्रशासन ने जारी किया नंबर
Uncategorized

बिहार बाढ़: अब पटना में पलायन शुरू, जहां-तहां शरण ले रहे लोग; प्रशासन ने जारी किया नंबर

August 7, 2025
गलती कर रहे ट्रंप भारत पर टैरिफ लगने के बाद कनाडाई बिजनेसमैन ने दी चेतावनी
Uncategorized

6% तक टूट जाएगा घरेलू शेयर बाजार? एक्सपर्ट ने भी किया आगाह

August 6, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In