Sunday, May 24, 2026
NewsvisionLive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए इंडिया गठबंधन में मंथन शुरू, सामने आए 3 नाम

Diksha Mishra by Diksha Mishra
August 19, 2025
in Uncategorized
Reading Time: 1 min read
0
उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए इंडिया गठबंधन में मंथन शुरू, सामने आए 3 नाम
0
SHARES
460
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

इंडिया गठबंधन में भी उपराष्ट्रपति उम्मीदवार पर मंथन शुरू हो गया है. सूत्रों के मुताबिक विपक्ष की तरह से तीन नाम सामने आई हैं जिसमें किसी एक को उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है. पहला नाम एम अन्नादुरई जो पूर्व वैज्ञानिक हैं, दूसरा नाम महाराष्ट्र से है जबकि तीसरा नाम आंध्र प्रदेश-तेलंगाना से है.सूत्रों के मुताबिक, तीन नामों में से अभी तक किसी पर भी फाइनल मुहर नहीं लगी है. बताया जा रहा है कि आज देर रात राहुल और अन्य सहयोगियों से चर्चा करने के बाद अंतिम नाम का ऐलान किया जा सकता है. फिलहाल इंडिया गठबंधन में शामिल बाकी राजनीतिक दलों के बीच में उपराष्ट्रपति के नाम को लेकर मंथन जारी है.

तमिलनाडु से आते हैं एम अन्नादुरई

RelatedPosts

भारतीय-अमरीकी वैज्ञानिक अमित क्षत्रिय नासा के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त

भारतीय-अमरीकी वैज्ञानिक अमित क्षत्रिय नासा के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त

September 6, 2025
अमेरिका नहीं जाएंगे पीएम मोदी…. UNGA की संयुक्त राष्ट्र सत्र में एस जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

अमेरिका नहीं जाएंगे पीएम मोदी…. UNGA की संयुक्त राष्ट्र सत्र में एस जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

September 6, 2025
चाईबासा कोर्ट में हाजिर हुए राहुल गाँधी,मिली जमानत 

चाईबासा कोर्ट में हाजिर हुए राहुल गाँधी,मिली जमानत 

August 7, 2025

पहले नाम को लेकर इसलिए कयासबाजी तेज हो गई है क्योंकि एम अन्नादुरई तमिलनाडु से आते हैं. अगर विपक्ष उन्हें उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित करता है तो कहीं न कहीं डीएमके की सियासीपरेशानी खत्म हो सकती है.

एक तरह से राज्य की जनता में यह संदेश जाएगा कि डीएमके के कहने पर ही अन्नादुरई को उम्मीदवार घोषित किया गया. तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं. ऐसे में डीएमके एक तरह से जनता को संदेश देने की कोशिश कर सकती है. हालांकि, अगले एक दो दिन में विपक्षी उम्मीदवार को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी.

उम्मीदवार पर मुहर इतना आसान भी नहीं

इंडिया गठबंधन के सामने उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार का चयन काफी टेढ़ी खीर है. ऐसा इसलिए क्योंकि इंडिया गठबंधन में एक दो नहीं बल्कि दर्जनभर से अधिक दलों को संतुष्ट करना है. इसमें सबसे ज्यादा फोकस बिहार पर हो सकता है क्योंकि वहां इसी साल विधानसभा के चुनाव हैं. ऐसे में आरजेडी समेत कुछ दल अपनी दावेदारी भी पेश कर सकते हैं ताकि वो चुनाव में सियासी लाभ ले सके.

बीजेपी ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया है उम्मीदवार

बीजेपी ने एक दिन पहले यानी रविवार को ही महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को एनडीए का उपराष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित कर दिया है. सीपी राधाकृष्णन संघ से भी जुड़े रहे हैं. बीजेपी से दो बार सांसद रहे हैं और कई राज्यों के राज्यपाल भी रह चुके हैं. राधाकृष्णन की उम्मीदवारी पर एनडीए के करीब-करीब सभी दल भी सहमत नजर आ रहे हैं. माना जा रहा है कि 22 अगस्त को राधाकृष्णन अपना नामांकन भरेंगे.

Previous Post

एनडीए की आज बड़ी बैठक, पीएम मोदी करेंगे संबोधित

Next Post

मनिका विश्वकर्मा के सिर सजा मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज,

Diksha Mishra

Diksha Mishra

Related Posts

भारतीय-अमरीकी वैज्ञानिक अमित क्षत्रिय नासा के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त
Uncategorized

भारतीय-अमरीकी वैज्ञानिक अमित क्षत्रिय नासा के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त

September 6, 2025
अमेरिका नहीं जाएंगे पीएम मोदी…. UNGA की संयुक्त राष्ट्र सत्र में एस जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
Uncategorized

अमेरिका नहीं जाएंगे पीएम मोदी…. UNGA की संयुक्त राष्ट्र सत्र में एस जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

September 6, 2025
चाईबासा कोर्ट में हाजिर हुए राहुल गाँधी,मिली जमानत 
Uncategorized

चाईबासा कोर्ट में हाजिर हुए राहुल गाँधी,मिली जमानत 

August 7, 2025
सोनम रघुवंशी अब चाहती है जेल से ‘आजादी’, अदालत ने राज को भी दिया झटका
Uncategorized

सोनम रघुवंशी अब चाहती है जेल से ‘आजादी’, अदालत ने राज को भी दिया झटका

August 7, 2025
बिहार बाढ़: अब पटना में पलायन शुरू, जहां-तहां शरण ले रहे लोग; प्रशासन ने जारी किया नंबर
Uncategorized

बिहार बाढ़: अब पटना में पलायन शुरू, जहां-तहां शरण ले रहे लोग; प्रशासन ने जारी किया नंबर

August 7, 2025
गलती कर रहे ट्रंप भारत पर टैरिफ लगने के बाद कनाडाई बिजनेसमैन ने दी चेतावनी
Uncategorized

6% तक टूट जाएगा घरेलू शेयर बाजार? एक्सपर्ट ने भी किया आगाह

August 6, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In