Sunday, May 24, 2026
NewsvisionLive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

वोटर अधिकार यात्रा: अररिया में राहुल गाँधी और तेजस्वी ने केंद्र व चुनाव आयोग पर साधा निशाना

Amit Roy by Amit Roy
August 24, 2025
in राजनीति
Reading Time: 1 min read
0
वोटर अधिकार यात्रा: अररिया में राहुल गाँधी और तेजस्वी ने केंद्र व चुनाव आयोग पर साधा निशाना
0
SHARES
467
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

बिहार में जारी कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ रविवार को अररिया पहुंची। यहां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और चुनाव आयोग को निशाने पर लिया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा और अल्पसंख्यको को साधने का प्रयास भी किया।

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का काफिला रविवार को पूर्णिया से अररिया के जीरो माइल पहुंचा, जहां महागठबंधन दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधाराएं चल रही हैं। एक संविधान के अनुरूप है, जबकि दूसरी भेदभाव वाली। भाजपा चाहती है कि दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा और अल्पसंख्यकों की आवाज दबी रहे।

RelatedPosts

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के विवादित बयान पर मचा हंगामा

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के विवादित बयान पर मचा हंगामा

August 31, 2025
अब तो जाग जाओ’, वोट चोरी विवाद के बीच अन्ना हजारे से अपील

अब तो जाग जाओ’, वोट चोरी विवाद के बीच अन्ना हजारे से अपील

August 20, 2025

राहुल गांधी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान की किताब को दिखाते हुए कहा कि यह संविधान बचाने की लड़ाई है। संविधान कहता है कि हिन्दुस्तान में प्रत्येक नागरिक को एक वोट मिलेगा। वह अंबानी का बेटा हो या किसी गरीब का बेटा। एक वोट देने का अधिकार संविधान ने हम सभी को दिया है। लेकिन महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में वोट चोरी किए। बिहार में भी मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर 65 लाख मतदाताओं के नाम काट दिए गए। जीवित लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। पर बिहार के लोग ऐसा होने नहीं देंगे। यहां एक भी वोट की चोरी नहीं होगी।

राहुल गांधी ने कहा देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी बिहार में है। बिहार के गरीब लोग दूसरे प्रांतों में जाकर मेहनत मजदूरी करते हैं। बिहार में रोजगार नहीं मिलता है। बिहार के लोगों को, बिहार में ही रोजगार मिलना चाहिए। बिहार में बदलाव और तेजी से प्रगति होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार के किसानों का ऋण उनकी मृत्यु हो जाने के बाद भी माफ नहीं होता, लेकिन अरबपतियों का कर्जा माफ होता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सारे रस्ते बंद कर दिए हैं। अग्निवीर के माध्यम से रास्ता खोला गया या बंद किया गया, यह युवा शक्ति समझ और जान सकते हैं। उन्होंने कहा कि पब्लिक सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर में बदल दिया गया। आज देश का पूरा घन 10-15 लोगों के हाथों में है। अब लोगों के हक और अधिकार को चुराने में लगे हैं। गरीब, पिछड़ों, अति पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की आवाज को अनसुना किया जा रहा है।

तेजस्वी यादव ने इस मौके पर कहा कि केंद्र सरकार एसआईआर के माध्यम से वोट चोरी का अभियान चला रही है। केंद्र सरकार इतने दिनों से जुमला ही सुना रही हैं। हम पर केस कराया गया। हिम्मत है तो देश के हर थाने में केस दर्ज करा दें। हम बिहारी डरते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बिहार और बिहारियों का अस्तित्व नहीं मिटने देंगे।

अररिया पहुंची यात्रा में पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, विकासशील इन्सान पार्टी (बाईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, कांग्रेस विधायक डॉ. शकील अहमद खान समेत बड़ी संख्या में मागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।————-

Previous Post

भारत का स्वदेशी एयर डिफेंस वेपन सिस्टम IADWS का पहला सफल परीक्षण , S-500, F-35, और Su-57 के लिए बड़ी चुनौती

Next Post

कटरा में भारी बारिश के बाद वैष्णो देवी मंदिर के पास भूस्खलन में 30 लोगों की हुई मौत

Amit Roy

Amit Roy

Related Posts

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन
राजनीति

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के विवादित बयान पर मचा हंगामा
राजनीति

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के विवादित बयान पर मचा हंगामा

August 31, 2025
अब तो जाग जाओ’, वोट चोरी विवाद के बीच अन्ना हजारे से अपील
राजनीति

अब तो जाग जाओ’, वोट चोरी विवाद के बीच अन्ना हजारे से अपील

August 20, 2025
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पीएम मोदी का सम्मान, ‘हर हर महादेव’ की गूंज
राजनीति

एनडीए की आज बड़ी बैठक, पीएम मोदी करेंगे संबोधित

August 19, 2025
कौन बनेगा अगला उपराष्ट्रपति, रेस में जुड़ा दिग्गज नेता का नाम; PM मोदी भी करते हैं पूरा भरोसा
राजनीति

कौन बनेगा अगला उपराष्ट्रपति, रेस में जुड़ा दिग्गज नेता का नाम; PM मोदी भी करते हैं पूरा भरोसा

August 14, 2025
अदालत की तरह क्यों बर्ताव कर रहा चुनाव आयोग?
राजनीति

अदालत की तरह क्यों बर्ताव कर रहा चुनाव आयोग?

August 11, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In