न्यूज डेस्क। पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं। नदिया जिले में एक पत्रकार के सवाल पर उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
अमित शाह को लेकर की गई टिप्पणी पर बीजेपी की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई है। कृष्णानगर के कोतवाली थाने में स्थानीय निवासी और बीजेपी समर्थक संदीप मजूमदार ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बीजेपी का कहना है कि यह बयान न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि देश के संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का अपमान भी है। वहीं महुआ मोइत्रा की ओर से अब तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।












