Wednesday, May 27, 2026
NewsvisionLive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के गया में किया 12,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

Amit Roy by Amit Roy
August 22, 2025
in प्रादेशिक, राष्ट्रिय
Reading Time: 1 min read
0
प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के गया में किया 12,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
0
SHARES
461
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गयाजी से बिहार के लिए 13000 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत की। मगध यूनिवर्सिटी के कैंपस में अपने 34 मिनट के भाषण में उन्होंने कांग्रेस और RJD पर निशाना साधा। सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। आतंकवाद और घुसपैठ पर भी बात की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार के गया में 12,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने ज्ञान और मोक्ष की पावन नगरी गया जी को नमन किया और विष्णुपद मंदिर की गौरवशाली भूमि से सभी का अभिवादन किया। श्री मोदी ने कहा कि गया जी की भूमि आध्यात्मिकता और शांति की धरती है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि ये वो पवित्र धरती है, जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। श्री मोदी ने कहा, ‘’गया जी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत प्राचीन और बेहद समृद्ध है।” यह देखते हुए कि इस क्षेत्र के लोग चाहते हैं कि इस शहर को केवल “गया” नहीं, बल्कि सम्मानपूर्वक “गया जी” कहा जाए, प्रधानमंत्री ने इस भावना का सम्मान करने के लिए बिहार सरकार को बधाई दी। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि केंद्र और बिहार में उनकी सरकारें लगातार गया जी के तीव्र विकास के लिए काम कर रही हैं।

RelatedPosts

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025

इस बात पर प्रकाश डालते हुए कि आज, गया जी की पवित्र धरती से, एक ही दिन में 12,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है, श्री मोदी ने कहा कि ये परियोजनाएं ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा और शहरी विकास सहित प्रमुख क्षेत्रों में फैली हुई हैं। उन्होंने कहा कि ये पहल बिहार की औद्योगिक क्षमता को मज़बूत करेंगी और युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर पैदा करेंगी तथा इन परिवर्तनकारी परियोजनाओं के लिए बिहार के लोगों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने आगे बताया कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आज एक अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ बिहार के लोगों को अब कैंसर के इलाज के लिए एक अतिरिक्त सुविधा मिल गई है।

इस बात पर जोर देते हुए कि गरीबों के जीवन से कठिनाइयों को दूर करना और महिलाओं के जीवन को आसान बनाना एक लोक सेवक के रूप में उन्हें सबसे अधिक संतुष्टि देता है, प्रधानमंत्री ने दोहराया कि गरीबों को पक्के घर प्रदान करना उनकी प्रमुख प्रतिबद्धताओं में से एक है। उन्होंने घोषणा की कि जब तक हर ज़रूरतमंद व्यक्ति को पक्का घर नहीं मिल जाता, तब तक वो आराम नहीं करेंगे। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि इसी संकल्प का पालन करते हुए, पिछले 11 वर्षों में, देश भर में गरीबों के लिए 4 करोड़ पक्के घर बनाए गए हैं। यह देखते हुए कि अकेले बिहार में 38 लाख से अधिक घर बनाए गए हैं और गया ज़िले में 2 लाख से अधिक परिवारों को अपने पक्के घर मिले हैं, श्री मोदी ने बल देकर कहा कि ये सिर्फ़ घर नहीं हैं, बल्कि गरीबों के लिए गरिमा के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि ये घर बिजली, पानी, शौचालय और गैस कनेक्शन से लैस हैं—यह सुनिश्चित करते हुए कि गरीब परिवार भी सुविधा, सुरक्षा और गरिमा के साथ रहें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस पहल को जारी रखते हुए, बिहार के मगध क्षेत्र में 16,000 से अधिक परिवारों को अब उनके पक्के घर मिल गए हैं। उन्होंने कहा कि इस साल इन घरों में दिवाली और छठ पूजा का उत्सव और भी जीवंत होगा। उन सभी लाभार्थी परिवारों को बधाई देते हुए, जिन्हें उनके घर मिले हैं, श्री मोदी ने उन लोगों को आश्वासन दिया कि जो अभी भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ की प्रतीक्षा कर रहे कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक हर गरीब नागरिक को पक्का घर नहीं मिल जाता।

PM ने कहा- ‘पहले जेल में बैठकर लोग फाइलों पर साइन करते थे। हम ऐसा बिल लेकर आए हैं, जिसके दायरे में PM भी है। गिरफ्तारी होते ही पद जाएगा।’

‘पहले बिहार में शाम को कहीं आना-जाना मुश्किल था। गयाजी जैसे शहर लालटेन राज में अंधेरे में डूबे रहते थे। न शिक्षा थी, न रोजगार था। बिहार की कितनी पीढ़ियों को इन लोगों ने पलायन के लिए मजबूर किया।’

‘राजद और उनके साथी बिहारियों को सिर्फ अपना वोट बैंक मानते हैं। उनके सुख दुख मान-सम्मान से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस के एक सीएम ने मंच से कहा था कि बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे। बिहार के लोगों से इतनी नफरत, बर्दाश्त नहीं है।’

PM के मंच पर RJD के 2 विधायक प्रकाश वीर और विभा देवी भी मौजूद रहे। विभा देवी के पति राजबल्लभ यादव हाल में ही रेप केस में हाईकोर्ट से बरी होकर जेल से बाहर निकले हैं। निचली अदालत ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

PM के भाषण की 5 बड़ी बातें

हर गरीब को घर- मुझे जनता का सेवक बनकर उनके लिए काम करने में सबसे ज्यादा खुशी होती है। मेरा संकल्प है, जब तक हर गरीब को पक्का घर नहीं मिल जाता, मोदी चैन से नहीं बैठेगा। इसी सोच के साथ बीते 11 साल में 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर दिए गए। केवल बिहार में 38 लाख से अधिक घर बने हैं।

आतंकियों को पाताल में दफना देंगे- बिहार की धरती पर लिया संकल्प कभी खाली नहीं जाता। पहलगाम आतंकी हमले के बाद मैंने यहां से आतंकियों को मिटाने का संकल्प लिया। दुनिया ने देखा कि ये पूरा हुआ। आतंकवादी चाहे पाताल में क्यों न छिप जाए, भारत की मिसाइलें उन्हें दफन कर के रहेगी।

RJD के लिए बिहारी वोट बैंक- लालटेन युग में गयाजी जैसे शहर अंधेरे में डूबे रहते थे। न शिक्षा थी, न रोजगार था। बिहार की कितनी पीढ़ियों को इनलोगों ने पलायन के लिए मजबूर किया। राजद और उनके साथी बिहारियों को सिर्फ अपना वोट बैंक मानते हैं।

कांग्रेसियों को बिहारी से नफरत- कांग्रेस-राजद को जनता के पैसों से मतलब नहीं रहा। उनका मकसद रहा है, अपनी तिजौरी भरना है।जनता के सुख-दुख मान-सम्मान से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस के एक सीएम ने मंच से कहा था कि बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे। बिहार के लोगों से इतनी नफरत, बर्दाश्त नहीं है।

बिहार की डेमोग्राफी बदल रही- देश में घुसपैठियों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। बिहार की सीमावर्ती जिलों में डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है। जिन चीजों पर भारत के लोगों का अधिकार है, उसपर डाका नहीं डालने देंगे। इसके लिए मैंने डेमोग्राफी मिशन की बात की है। हम घुसपैठियों को बाहर करके रहेंगे। कांग्रेस-राजद जैसे दल अपने वोट बैंक को बढ़ाने के लिए आपका हक घुसपैठियों को देना चाहते हैं।

Previous Post

बिहार वासियों को वंदे भारत और चार अमृत भारत एक्सप्रेस का तोहफा

Next Post

पीएम नरेंद्र मोदी ने बेगूसराय जिले के सिमरिया धाम स्थित गंगा नदी पर औंटा (मोकामा)-सिमरिया (बेगूसराय) के बीच नवनिर्मित 6 लेन गंगा पुल का किया उद्घाटन

Amit Roy

Amit Roy

Related Posts

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना
प्रादेशिक

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल
प्रादेशिक

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे
प्रादेशिक

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
देश के 17वें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया
राष्ट्रिय

देश के 17वें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया

September 9, 2025
देश के 17वें उपराष्ट्रपति का चुनाव आज, पीएम नरेंद्र मोदी ने डाला सबसे पहला वोट, शाम 6 बजे शुरू होगी मतगणना
राष्ट्रिय

देश के 17वें उपराष्ट्रपति का चुनाव आज, पीएम नरेंद्र मोदी ने डाला सबसे पहला वोट, शाम 6 बजे शुरू होगी मतगणना

September 9, 2025
पीएम मोदी ने की मन की बात, UPSC में छंटे उम्मीदवारों को ‘प्रतिभा सेतु’ के जरिए नौकरी
राष्ट्रिय

पीएम मोदी ने की मन की बात, UPSC में छंटे उम्मीदवारों को ‘प्रतिभा सेतु’ के जरिए नौकरी

August 31, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In