Sunday, May 24, 2026
NewsvisionLive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

पीएम नरेंद्र मोदी ने बेगूसराय जिले के सिमरिया धाम स्थित गंगा नदी पर औंटा (मोकामा)-सिमरिया (बेगूसराय) के बीच नवनिर्मित 6 लेन गंगा पुल का किया उद्घाटन

Amit Roy by Amit Roy
August 22, 2025
in प्रादेशिक, राष्ट्रिय
Reading Time: 1 min read
0
पीएम नरेंद्र मोदी ने बेगूसराय जिले के सिमरिया धाम स्थित गंगा नदी पर औंटा (मोकामा)-सिमरिया (बेगूसराय) के बीच नवनिर्मित 6 लेन गंगा पुल का किया उद्घाटन
0
SHARES
462
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

पीएम ने किया औंटा-सिमरिया पुल का उद्घाटन

पटना, 22 अगस्त 2025 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बेगूसराय जिले के सिमरिया धाम स्थित गंगा नदी पर औंटा (मोकामा) सिमरिया (बेगूसराय) के बीच नवनिर्मित 6 लेन गंगा पुल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस परियोजना की कुल लम्बाई 8.150 किलोमीटर है, जिसमें गंगा पुल की लम्बाई 1.865 किलोमीटर है। उद्घाटन के पश्चात् प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित 6 लेन गंगा पुल का भ्रमण कर जायजा लिया।

RelatedPosts

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025

इस अवसर पर प्रधानमंत्री के स्वागत में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। औंटा (मोकामा) सिमरिया (बेगूसराय) 6 लेन पुल के समीप बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो भी किया। रोड शो के क्रम में सड़क किनारे हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के समर्थन में नारेबाजी की।

ज्ञातव्य है कि 1871 करोड़ रूपये की लागत से गंगा नदी पर इस 6 लेन पुल का निर्माण राजेंद्र सेतु के समानांतर किया गया है। इस वर्ल्ड क्लास गंगा ब्रिज के निर्माण से उत्तरी और दक्षिणी बिहार को आधुनिक रोड कनेक्टिविटी मिली है। पुराने जर्जर राजेन्द्र सेतु से भारी वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण वाहनों को 100 किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ती थी, अब वह सफर केवल 8 किलोमीटर में संभव हो गया है, जिससे समय एवं ईंधन की काफी बचत होगी। साथ ही लॉजिस्टिक लागत में भी कमी आयेगी। लॉजिस्टिक कॉस्ट घटने से स्थानीय उद्यमों और व्यावसायों को विशेष बढ़ावा मिलेगा। इससे उत्तरी बिहार के सुपौल, मधुबनी, अररिया, बेगूसराय आदि जिलों को दक्षिणी बिहार के शेखपुरा, नवादा, लखीसराय के साथ बेहतर रोड कनेक्टिविटी मिलेगी। इंडियन ऑल कॉरपोरेशन लिमिटेड रिफाइनरी, बरौनी थर्मल पॉवर स्टेशन, बरौनी सुधा डेयरी, हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड सहित स्थानीय उद्योगों को नई मजबूती मिलेगी। इस पुल के माध्यम से मखाना, केला, दूध, मक्का सहित स्थानीय कृषि उपज और उत्पादों की बड़े बाजारों तक पहुँच सुगम होगी तथा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से रोजगार के नये अवसरों का सृजन होगा।

PM ने बेगूसराय में गंगा नदी पर बने 6 लेन औंटा-सिमरिया ब्रिज का उद्घाटन किया। नीतीश कुमार के साथ प्रधानमंत्री पुल पर घूमे। उन्होंने अपने गले से गमछा निकाला और हाथ से घुमाकर लोगों का अभिवादन किया।

इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और डिप्टी CM सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। ब्रिज के नीचे बने घाट पर प्रधानमंत्री के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहे।

PM को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी घाटों पर नजर आई। प्रधानमंत्री करीब 37 मिनट तक ब्रिज पर रुके।

Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के गया में किया 12,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

Next Post

बिहार: सीएम ने किया कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल परियोजना के पटना अप रैम्प का लोकार्पण

Amit Roy

Amit Roy

Related Posts

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना
प्रादेशिक

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल
प्रादेशिक

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे
प्रादेशिक

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
देश के 17वें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया
राष्ट्रिय

देश के 17वें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया

September 9, 2025
देश के 17वें उपराष्ट्रपति का चुनाव आज, पीएम नरेंद्र मोदी ने डाला सबसे पहला वोट, शाम 6 बजे शुरू होगी मतगणना
राष्ट्रिय

देश के 17वें उपराष्ट्रपति का चुनाव आज, पीएम नरेंद्र मोदी ने डाला सबसे पहला वोट, शाम 6 बजे शुरू होगी मतगणना

September 9, 2025
पीएम मोदी ने की मन की बात, UPSC में छंटे उम्मीदवारों को ‘प्रतिभा सेतु’ के जरिए नौकरी
राष्ट्रिय

पीएम मोदी ने की मन की बात, UPSC में छंटे उम्मीदवारों को ‘प्रतिभा सेतु’ के जरिए नौकरी

August 31, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In