Sunday, May 24, 2026
NewsvisionLive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

पहले 3 फिर 10 करोड़; दिल्ली में कृत्रिम बारिश का खर्च, दूध से सस्ता नहीं यह पानी

Diksha Mishra by Diksha Mishra
November 10, 2023
in प्रादेशिक
Reading Time: 1 min read
0
पहले 3 फिर 10 करोड़; दिल्ली में कृत्रिम बारिश का खर्च, दूध से सस्ता नहीं यह पानी
0
SHARES
462
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

दिल्ली में प्रदूषण से निजात पाने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार कृत्रिम बारिश पर विचार कर रही है। आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर इस विकल्प को आजमाने का प्लान बनाया गया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने गुरुवार को चीफ सेक्रेट्री नरेश कुमार को खत लिखा और दिल्ली में कृत्रिम बारिश को लेकर आईआईटी कानपुर के साथ समन्वय बनाने को कहा। पर्यावरण मंत्री ने इस खत में कृत्रिम बारिश पर होने वाले खर्च का भी जिक्र किया है।

राय ने खत में कहा, ‘आईआईटी कानुपर के प्रजेंटेशन (बुधवार को सरकार के सामने दिया गया) के मुताबिक पहले प्रयोग में 20 या 21 नवंबर को 300 स्क्वॉयर किलोमीटर में बारिश कराई जा सकती है, जब मौसम की परिस्थिति इसके अनुकूल होगी। दूसरे प्रयोग में इसे 1 हजार स्क्वॉयर किलोमीटर तक ले जाया जा सकता है। आईआईटी का कहना है कि एक स्क्वॉयर किलोमीटर पर 1 लाख रुपए की लागत आएगी। इसका मतलब है कि पहले फेज में 3 करोड़ रुपए और दूसरे फेज में 10 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।’ दिल्ली का आकार 1,483 स्क्वॉयर किलोमीटर का है।

RelatedPosts

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025

आईआईटी कानपुर ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के प्रतिनिधिमंडल के साथ बुधवार को दिल्ली सरकार और एलजी से संपर्क किया और दिल्ली में पायलट प्रॉजेक्ट के तौर पर कृत्रिम बारिश का प्रस्ताव रखा। हालांकि, एलजी या दिल्ली सरकार को गुरुवार शाम तक आईआईटी की तरफ से आधिकारिक प्रस्ताव नहीं मिला है। राय ने खत में लिखा, ‘8 नवंबर को हुई बैठक में इस बात पर सहमति बबनी कि करीब 300 वर्ग किलोमीटर में पायलट प्रॉजेक्ट के तहत क्लाउड सीडिंग से कृत्रिम बारिश कराई जा सकती है।’ उन्होंने कहा कि 21 नवंबर के बाद अधिक प्रदूषण की स्थिति में 1 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में बारिश कराई जा सकती है।

एचटी ने लेटर की कॉपी देखी है, जिसमें यह भी कहा गया है कि आईआईटी कानपुर ने पहले सात बार क्लाउड सीडिंग की है और 6 मौकों पर बारिश कराने में कामयाबी मिली। क्लाउड सीडिंग एक आधुनिक तकनीक है जिसके तहत सिल्वर आयोडाइड (एजीआई) का छिड़काव वायुमंडल में किया जाता है, जिससे नमी लिए बादल बारिश करने को मजबूर हो जाते हैं। भारत से बाहर इस तरह का प्रयोग प्रमुख तौर पर चीन में हुआ है, जहां अलग-अलग शहरों में उनका अलग प्लान है। चीन में सेना की मदद से ऐसा किया जाता है। फ्रांस में भी 20 अलग विभागों के सहयोग से कृत्रिम बारिश कराई जा चुकी है।

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में पूर्व सचिव माधवन राजीवन ने कहा कि एक निश्चित मात्रा में क्लाउड सीडिंग से बारिश कराई जा सकती है। उन्होंने कहा, ‘मैं दिल्ली में इसकी संभावना और वायु प्रदूषण पर प्रभाव को लेकर नहीं बोल सकता, लेकिन 2018 और 2019 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रोपिकल मेट्रोलॉजी की ओर से सोलापुर में सफलतापूर्वक बारिश कराई जा चुकी है।’ आईआईटी कानपुर में कृत्रिम बारिश प्रॉजेक्ट के प्रमुख मनिंद्र अग्रवाल ने कहा कि यदि पायलट प्रॉजेक्ट दिल्ली में होता है तो वे अपना एयरक्राफ्ट इस्तेमाल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए विशेष तौर पर एयरक्राफ्ट तैयार किया गया है।

अग्रवाल ने उनकी टीम का अनुभव बताते हुए कहा, ‘क्लाउड सीडिंग पर 2018 में प्रयोग किया गया था। हमने इस मॉनसून सीजन में फी विमान उड़ाया था। इस बार प्लेन में किए गए बदलाव को परखा गया था ताकि हमें डीजीसीए की मंजूरी मिल सके और बाद में प्राप्त कर लिया गया।’

Previous Post

पुस्तक समीक्षा: डॉ अनुजा अमेरी की “परिष्कृत आगाज”, महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की एक उत्कृष्ट पहल

Next Post

ताइवान में एक लाख लोगों को क्यों भेज रहा भारत, मोदी सरकार के इस कदम से चीन को लगेगी मिर्ची

Diksha Mishra

Diksha Mishra

Related Posts

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना
प्रादेशिक

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल
प्रादेशिक

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे
प्रादेशिक

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
मुख्यमंत्री नीतीश ने हीरो एशिया हॉकी कप-2025 का किया शुभारंभ
प्रादेशिक

मुख्यमंत्री नीतीश ने हीरो एशिया हॉकी कप-2025 का किया शुभारंभ

August 31, 2025
वैष्णो देवी में मंदसौर के 7 तीर्थयात्री भूस्खलन का शिकार, 2 की मौत, 2 लापता और 3 घायल
प्रादेशिक

वैष्णो देवी में मंदसौर के 7 तीर्थयात्री भूस्खलन का शिकार, 2 की मौत, 2 लापता और 3 घायल

August 28, 2025
बिहार: सीएम ने किया कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल परियोजना के पटना अप रैम्प का लोकार्पण
प्रादेशिक

बिहार: सीएम ने किया कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल परियोजना के पटना अप रैम्प का लोकार्पण

August 23, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In