पटना: बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 190 नए मरीज मिले, जबकि 330 स्वस्थ हुए। हालांकि, पटना में मरीजों की संख्या पहले के मुकाबले कम है पर राजधानी में भी संक्रमित बढे हैं। जबकि राज्य के सात ऐसे जिले हैं जहाँ एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार, पिछले 24 घंटे में कुल 1,00,351 के टेस्ट किये गए। राज्य के साथ जिले बांका , बक्सर, गोपालगंज, जहानाबाद, शेखपुरा, शिवहर और सीतामढ़ी में फिलहाल, बीते 24 घंटे में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, 27 जिलों में 10 या उससे नीचे आंकड़े दर्ज किये गए हैं।
विभाग ने पटना में सर्वाधिक 38 मरीज दर्ज किये हैं, जबकि पूर्वी चम्पारण में 23 मरीर मिले हैं। हालांकि बीते 24 घंटे में एक व्यक्ति की मौत दर्ज की गयी है। राज्य में फिलहाल 1831 एक्टिव मरीज हैं।










