मुजफ्फरपुर: यहाँ का अहियापुर इलाका सोमवार की सुबह ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार से दहशत के में है। कुछ बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोलियों से मार कर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद पूरा इलाके में डर का माहौल है। वारदात अहियापुर थाना के अंतर्गत सहवाजपुर के पुराना जीरो माइल में हुई है।
मृतक की पहचान शिवहर के श्यामपुर भटहा के पूर्व मुखिया नवल सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवल सिंह के भाई की भी हत्या पहले हो चुकी है। मृतक नवल अहियापुर के सहवाजपुर में रह कर जमीन का कारोबार करते थे। स्थानीय लोगों ने दी कि जीरो माइल से सीतामढ़ी की ओर जाने वाली सड़क पर एक बाइक पर दो युवक सवार थे। नजदीक में ही एक चाय की दुकान के पास रुके। वहीं एक कुत्ता उन दोनों को देख कर भौंकने लगा। गुस्से में एक युवक ने पिस्टल निकाल कर उसे गोली मार दी। कुत्ते ने वहीं दम तोड़ दिया। फिर दोनों वहां से बाइक स्टार्ट कर के आगे गए। दूसरी ओर से नवल सिंह अपनी बाइक से आ रहे थे। इन दोनों ने उन्हें घेर कर वहीं गोलियों की बौछार कर दी। दोनों अपराधी सीतामढ़ी की ओर भाग गए।
डीएसपी और अहियापुर के इंस्पेक्टर दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस वारदात की जगह पहुंच कर शव का पंचनामा किया। पुलिस के अनुसार नवल सिंह को 7 से ज़्यादा गोलियां लगी हैं। शव को मुज़फ्फरपुर के एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्यारों की पहचान के लिए सीसीटीवी के फुटेज देख रही है। लोगों में डॉ का माहौल है।










