छपराः अगर प्यार सच्चा हो तो हर, मंजिल हासिल हो जाता है। इसे सच कर दिखाया है छपरा की रुबीना और अंकित ने। दोनों ने रूढ़िवादी विचारधारा को छोड़ कर एक दूसरे का हाथ थाम लिया है। इन दोनों ने मंदिर में जा कर शादी कर ली।
प्राप्त जानकारी अनुसार, रुबीना और अंकित दोनों काफी लम्बे समय से एक दूसरे से प्रेम करते थे। रुबीना, भेल्दी थाना के बेडवालिया गांव के निवासी नासिर अंसारी की बेटी है, जबकि अंकित उसी गांव में दिनेश सिंह के बेटे हैं। धर्म अगल-अलग होने के कारण दोनों ही परिवार के लोग इसका विरोध कर रहे थे। इसके बावजूद दोनों ने बहुत पहले ही एक-दूसरे का साथ न छोड़ने की कमें खा चुके थे। प्यार के आगे तो सभी झुकते हैं, फिर दोनों परिवार को भी झुकना पड़ा। दोनों परिवारों ने इनकी खुशी के आगे हार मान ली और दोनों की शादी मंदिर में करा दी। इस जोड़े को पुरे गांव का आशीर्वाद मिल रहा है।
प्यार तो प्यार है, लाख छुपाओ पर छुपता कहाँ है। इन दोनों का प्यार भी नहीं छुपा और पूरे गावं में चर्चा का विषय रहा। इस नए जोड़े को सामाजिक मान्यता भी मिल गयी है। Inter Religion Marriage होने के बाद परिवार की रजामंदी से ही दोनों की शादी हुई।










