मुजफ्फरपुर जिले के भवानीपुर गांव में छठ पूजा के लिए घाट बनाते समय युवक को मगरमच्छ ने निगल लिया. मृतक की पहचान भवानीपुर के श्रवण कुमार के रूप में की गयी है. चश्मदीदों ने बताया कि घाट की साफ सफाई के बाद वह नदी में स्नान करने के लिए गया था. मौके पर मौजूद अन्य लोग डरकर बचाने नहीं गये. स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते कई दिनों से नदी के किनारे मगरमच्छ दिखाई दे रहा है.ग्रामीणों ने नदी में एक से ज्यादा मगरमच्छ के होने की आशंका जताई. लोगों ने बताया कि इससे पहले भी एक मछुआरे पर मगरमच्छ ने हमला किया था, लेकिन उसकी जान बच गयी थी. हादसे की सूचना के बाद पुलिस टीम घाट पर पहुंची. एनडीआरएफ की टीम के पहुंचने के बाद युवक की तलाश की जायेगी. पुलिस ने गांव के लोगों को छठ मनाने के लिए नदी के किनारे से दूर रहने का निर्देश दिया है.












