रिपोर्टर – सरोज सिंह
प्रखंड के लौरिया नरकटियागंज मुख्य सडक में बुधवार को शाम में मक्का लदा ट्रक के चपेट में आने से एक 45 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गयी |मृतका की पहचान बगहा पुलिस जिला के बथवडीया थाना क्षेत्र के बथवडीया गांव निवासी लाल साहब पाण्डेय की 45वर्षीय पत्नी किरण देवी के रुप मे हुयी है |मृतका किरण देवी अपने पुत्र अमन कुमार और पुत्री गोल्डी कुमारी के साथ अपने घर से नरकटियागंज छठ का समान खरीदने गयी थी।अमन कुमार ने बताया की |नरकटियागंज से घर वापस लौटते समय बाईक सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल अमन ही चला रहा था |अशोक स्तंभ से तीन सौ मीटर पहले ही ट्रक को ओभरटेक करने के चक्कर में महिला ट्रक के चपेट में आ गयी |मौके पर पहुंची लौरिया थाना के गस्ती दल के डी एन ठाकुर सशस्त्र बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को लेकर अस्पताल पहुंचें |घटना में शामील ट्रक भी चालक सहित पकडा गया है |जिसे थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने जप्त कर लिया है |मृतका को दो लड़का तथा दो लड़की हैं। पति किसान हैं। खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।













