योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दूसरे कार्यकाल के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
शपथ समारोह के बाद पहले बड़े फैसले में योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की मुफ्त राशन योजना को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राज्य सरकार 15 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त राशन योजना पर 3,270 करोड़ रुपये खर्च करेगी।












