Sunday, May 24, 2026
NewsvisionLive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

सीआईएसएफ का आजादी का अमृत महोत्सव के तहत साइकिल रैली का आयोजन

Newsvision Live by Newsvision Live
September 2, 2021
in राष्ट्रिय
Reading Time: 1 min read
0
सीआईएसएफ का आजादी का अमृत महोत्सव के तहत साइकिल रैली का आयोजन
0
SHARES
465
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सीआईएसएफ) देश भर में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरे भारत में 10 साइकिल रैलियों का आयोजन कर रहा है। कुल 10 रैलियों में से सबसे लंबी रैली पुणे की ऐतिहासिक यरवदा जेल से शुरू होंगी और राजघाट, दिल्ली में समाप्त होगी। कुल 1,703 किलोमीटर लंबे मार्ग में रैली 27 दिनों की अवधि में महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थानों और भारत के स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के जन्मस्थानों को कवर करेगी।

रैली को 4 सितंबर, 2021 शनिवार को यरवदा जेल, पुणे से सुबह 8 बजे झंडी दिखाकर रवाना किया जा रहा है।यरवदा जेल वह स्थान है जहां ऐतिहासिक पूना एक्ट पर हस्ताक्षर किए गए थे जब गांधीजी ने सांप्रदायिक अवॉर्ड के विरोध में उपवास किया था। गांधी जी को इस जेल में तीन बार रखा गया था।

RelatedPosts

देश के 17वें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया

देश के 17वें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया

September 9, 2025
देश के 17वें उपराष्ट्रपति का चुनाव आज, पीएम नरेंद्र मोदी ने डाला सबसे पहला वोट, शाम 6 बजे शुरू होगी मतगणना

देश के 17वें उपराष्ट्रपति का चुनाव आज, पीएम नरेंद्र मोदी ने डाला सबसे पहला वोट, शाम 6 बजे शुरू होगी मतगणना

September 9, 2025
पीएम मोदी ने की मन की बात, UPSC में छंटे उम्मीदवारों को ‘प्रतिभा सेतु’ के जरिए नौकरी

पीएम मोदी ने की मन की बात, UPSC में छंटे उम्मीदवारों को ‘प्रतिभा सेतु’ के जरिए नौकरी

August 31, 2025

रैली 27वें दिन राष्ट्रपिता की जयंती 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर सम्पन्न होगी। रैली का आयोजन देश के युवाओं को हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की बहादुर कहानियों और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के गुमनाम नायकों द्वारा किए गए बलिदानों से जोड़ने के लिए किया जा रहा है।

रैली में 12 सीआईएसएफ साइकिल चालकों की एक टीम भाग लेगी, जिसका नेतृत्व एक सहायक उप निरीक्षक करेंगे। सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद रैली आगा खान पैलेस जाएगी, जहां महात्मा गांधी को स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कैद में रखा गया था। यह वह स्थान है जहां गांधीजी ने 8 अगस्त, 1942 को भारत छोड़ो का आह्वान करने के बाद 21 महीने तक रहे। इस अवधि के दौरान, महात्मा जी  ने अपनी पत्नी कस्तूरबा और उनके सचिव नारायण देसाई को खो दिया। इन दोनों की समाधि प्रसिद्ध वास्तुकार चार्ल्स कोरिया द्वारा निर्मित पुणे के इस भव्य महल में स्थित है।

यरवदा जेल और आगा खान पैलेस में दो अलग-अलग समारोह होंगे। रैली सुबह 10 बजे आगा खां पैलेस पहुंचेगी। उसका अगला गंतव्य स्थान राजगुरुनगर होगा। साइकिल रैली राजगुरुनगर, संतवाड़ी, संगमनेर, नासिक में भारतीय सुरक्षा प्रेस, चांदवाड़, अरवी शहर और महाराष्ट्र के शिरपुर फाटा से होकर गुजरेगी।

अपने 15वें दिन साइकिल रैली भोपाल पहुंचेगी। उपनिरीक्षक धीरज कुमार जेनिस के नेतृत्व में साइकिल चालकों की टीम 24वें दिन मध्य प्रदेश के धौलपुर से उत्तर प्रदेश के आगरा के लिए रवाना होगी।

रैली में शामिल किए जा रहे कुछ ऐतिहासिक स्थानों में राजगुरुनगर (स्वतंत्रता सेनानी राजगुरु का जन्मस्थान), मध्य प्रदेश में भावरा (चंद्रशेखर आजाद का जन्मस्थान) और शिवपुरी (तात्या टोपे की मृत्यु स्थान) भी मध्य प्रदेश में हैं।

कार्यक्रम के आयोजन में  कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा।

सीआईएसएफ भारत का एक सशस्त्र बल है, जो राष्ट्रीय स्मारकों के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करता है।

Previous Post

माइकल वॉन ने आर अश्विन को नहीं लेने के भारत के फैसले पर सवाल उठाया

Next Post

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 64.65 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए

Newsvision Live

Newsvision Live

Related Posts

देश के 17वें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया
राष्ट्रिय

देश के 17वें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया

September 9, 2025
देश के 17वें उपराष्ट्रपति का चुनाव आज, पीएम नरेंद्र मोदी ने डाला सबसे पहला वोट, शाम 6 बजे शुरू होगी मतगणना
राष्ट्रिय

देश के 17वें उपराष्ट्रपति का चुनाव आज, पीएम नरेंद्र मोदी ने डाला सबसे पहला वोट, शाम 6 बजे शुरू होगी मतगणना

September 9, 2025
पीएम मोदी ने की मन की बात, UPSC में छंटे उम्मीदवारों को ‘प्रतिभा सेतु’ के जरिए नौकरी
राष्ट्रिय

पीएम मोदी ने की मन की बात, UPSC में छंटे उम्मीदवारों को ‘प्रतिभा सेतु’ के जरिए नौकरी

August 31, 2025
जम्मू कश्मीर के रामबन में बादल फटने से 3 की मौत, कई लापता के बचाव में ऑपरेशन जारी
राष्ट्रिय

जम्मू कश्मीर के रामबन में बादल फटने से 3 की मौत, कई लापता के बचाव में ऑपरेशन जारी

August 31, 2025
देसी ‘आयरन डोम’ के टेस्ट को लेकर CDS ने दे दिया बड़ा अपडेट
राष्ट्रिय

देसी ‘आयरन डोम’ के टेस्ट को लेकर CDS ने दे दिया बड़ा अपडेट

August 28, 2025
कटरा में भारी बारिश के बाद वैष्णो देवी मंदिर के पास भूस्खलन में 30 लोगों की हुई मौत
राष्ट्रिय

कटरा में भारी बारिश के बाद वैष्णो देवी मंदिर के पास भूस्खलन में 30 लोगों की हुई मौत

August 27, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In