राजस्थान बीजेपी में पहली लिस्ट जारी होने के बाद से ही सियासी घमासान मचा हुआ है। टिकट कटने से नाराज भैरोंसिंह शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवी ने सांसद दीया कुमारी पर तगड़ा हमला बोला है। बता दें बीजेपी ने जयपुर में विद्याधर नगर पर दीया कुमारी को टिकट दिया है। यहां से राजवी का टिकट काट दिया है। इससे नाराज नरपत सिंह राजवी ने बड़ा बयान दिया है।
दीया कुमारी को लिया निशाने पर
भैरोसिंह शेखावत ने जीवनभर पार्टी की सेवा की
नरपत सिंह राजवी ने कहा कि भैरोसिंह शेखावत ने जीवनभर पार्टी की सेवा की। आज उनके परिवार को तिरस्कार किया जा रहा है। इससे पार्टी को नुकसान ही होगा। पार्टी ने उनका शताब्दी वर्ष मनाने की घोषणा की थी। 23 अक्टूबर को उनकी जयंती है। पार्टी के नेता किस मुंह से उनको श्रद्धांजलि देंगे। एक सवाल के जवाब में राजवी ने कहा कि मुझसे किसी ने बात नहीं की है। मैं विद्याधर नगर छोड़कर दूसरी जगह पर क्यों जाऊंगा। एक बार पार्टी के बड़े नेताओं से बात होने का इंतजार है। फिर जैसी सबकी भावना, वैसा फैसला लेंगे। सभी के मन में पीड़ा और आक्रोश है।












