मोतिहारी जिला के ढाका एवं चिरैया प्रखंड साधन सेवी पी० एम० पोषण योजना प्रखंड ढाका, पूर्वी चंपारण के द्वारा बच्चों के मध्यान भोजन योजना में किए जा रहे घोर अनियमितता, भ्रष्टाचार, घोटाला और सरकारी गबन का मामला विभागीय कार्यालय पी०एम० योजना शिक्षा विभाग, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा दर्जनों हिदायत पत्र क्रमशः ज्ञापांक 43 दिनांक27.01.2021, ज्ञापांक 148 दिनांक 23 फरवरी 2021, ज्ञापांक 651 दिनांक 7 अगस्त 2021, ज्ञापांक 655 दिनांक 17 अगस्त 2021, ज्ञापांक 682 दिनांक 27 अगस्त 2021 एवं ज्ञापांक 932 दिनांक 2 दिसंबर 2021 के आलोक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पी०एम० पोषण योजना समिति पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा निर्गत कार्यवाही पत्र ज्ञापांक 49 दिनांक 17 जनवरी 2022, ज्ञापांक 477 दिनांक 4 जून 2021 एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ढाका पूर्वी चंपारण का क्रमशः ज्ञापांक 226 दिनांक 23 जून 2021 ज्ञापांक 275 दिनांक 19.07.2021 है। इस मामले में प्रखंड साधन सेवी सुशील कुमार पी०एम० पोषण योजना, प्रखंड ढाका पूर्वी चंपारण के ऊपर वर्षों से अनियमितता, भ्रष्टाचार और सरकारी गबन के आरोप सिद्ध होते रहे हैं। ऐसा लगता है कि बड़े पदाधिकारी एवं बाहुबलियों के सहयोग से साक्ष्य के बावजूद भी एक नहीं दो- दो प्रखंडों का प्रभार लेकर मनमाने ढंग से चावल खदान की बिक्री तथा विभागीय खरीद-फरोख्त करते हुए भ्रष्टाचार और घोटाले की पराकाष्ठा लांघ चुके हैं। यहां तक कि उपरोक्त संदर्भ एवं प्रसंग में ऐसे कई आरोप और करवाई पत्र निर्गत किए जाने के बावजूद भी प्रखंड साधन सेवी सुशील कुमार अपनी स्वेच्छाचारिता, दबंगता एवं पैसे के बल पर अपने पद पर बने हुए हैं इससे प्रतीत होता है कि कुकृत्य में विभागीय कर्मियों की भी संलिप्तता है।












