पुलिस ने थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव से मुजफ्फरपुर जिला के एक बदमाश को पकड़ कर जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि पुलिस बभनौली पंचायत के रमपुरवा में गश्त कर रही थी। उस समय एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा। गिरफ्तार व्यक्ति मुजफ्फरपुर जिला के पारू थाना अंतर्गत शाह मोहम्मद डुमरी गांव निवासी अमर प्रताप सिंह है। जो मुजफ्फरपुर जिले का बदमाश है। फिलहाल जमानत पर बाहर निकला है। गोविंदगंज क्षेत्र में संदिग्ध स्थिति देखकर गिरफ्तारी की गई है। पूछताछ में उसने बताया कि जेल में रहने के दौरान बने दोस्त से मिलने आया था।












