Sunday, May 24, 2026
NewsvisionLive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

छपरा शराब कांड पर बोले प्रशांत किशोर – शराबबंदी कानून को 48 घंटे के भीतर वापस ले सरकार, नीतीश का राजतंत्र है क्या जो 25 में तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना देंगे

Newsvision Live by Newsvision Live
December 16, 2022
in Uncategorized
Reading Time: 1 min read
0
छपरा शराब कांड पर बोले प्रशांत किशोर – शराबबंदी कानून को 48 घंटे के भीतर वापस ले सरकार, नीतीश का राजतंत्र है क्या जो 25 में तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना देंगे
0
SHARES
497
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से हुई दर्जनों मृत्यु पर प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दुख व्यक्त किया और शराबबंदी को एक विफल योजना बनाते हुए इसे 48 घंटे के भीतर रद्द करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने भाजपा, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव तीनों पर निशाना साधा और सबको शराबबंदी की विफलता के लिए जिम्मेदार ठहराया।

शराबबंदी पर सबसे मुखर आवाज मैंने उठाई है, भाजपा और राजद सत्ता में आते ही चुप हो जाते हैं : प्रशांत किशोर

RelatedPosts

भारतीय-अमरीकी वैज्ञानिक अमित क्षत्रिय नासा के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त

भारतीय-अमरीकी वैज्ञानिक अमित क्षत्रिय नासा के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त

September 6, 2025
अमेरिका नहीं जाएंगे पीएम मोदी…. UNGA की संयुक्त राष्ट्र सत्र में एस जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

अमेरिका नहीं जाएंगे पीएम मोदी…. UNGA की संयुक्त राष्ट्र सत्र में एस जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

September 6, 2025
उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए इंडिया गठबंधन में मंथन शुरू, सामने आए 3 नाम

उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए इंडिया गठबंधन में मंथन शुरू, सामने आए 3 नाम

August 19, 2025

मीडिया से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि शराबबंदी पर सबसे पहली मुखर आवाज हमने ही उठाया है। भाजपा के लोग जो आज विधानसभा में हंगामा कर रहे हैं, जेडीयू के साथ 5 वर्ष साथ रहकर शराबबंदी का समर्थन किया। भाजपा को घेरते हुए प्रशांत किशोर ने कहा अब कोई भाजपा से सवाल नहीं कर रहा कि जब आप सरकार में थे आपने शराबबंदी के लिए हटाने के लिए क्या काम किया। इसके साथ ही प्रशांत ने कहा बिहार में जितने भी दल हैं उन्हें शराबबंदी को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। इसके साथ ही तेजस्वी यादव को आड़े हाथ लेते हुए प्रशांत किशोर ने कहा जब आरजेडी और तेजस्वी यादव विपक्ष में थे तब शराबबंदी पर नीतीश सरकार को घेर रहे थे। अब ये खुद सरकार चला रहे हैं तो इन्हें शराबबंदी सही लग रहा है।

नीतीश कुमार के इर्द गिर्द रहने वाले लोग खुद शराब पीते हैं: प्रशांत किशोर

जन सुराज पदयात्रा के 75वें दिन नीतीश कुमार पर हमला करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द रहने वाले लोग खुद शराब पीते हैं, और फिर नीतीश कुमार के सामने लंबी-लंबी बाते करते हैं। जो भी नीतीश कुमार को जानते हैं वे सब इस बात से परिचित हैं कि उनके इर्द-गिर्द जो अफसर रहते हैं, वे शराब पीते हैं। प्रशांत ने कहा बड़ी हास्यास्पद बात है किसी राज्य का मुख्यमंत्री किसी जिले के डीएम एसपी को बुलाकर कहते हैं कि आप कसम खाइये कि आप शराब का कारोबार करने वाले लोगों को पकड़ कर कार्यवाही करेंगे।

शराबबंदी की समीक्षा की जरूरत नहीं, इस कानून 48 घंटे के भीतर वापस ले लेना चाहिए: प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने शराबबंदी कानून को 48 घंटे में वापस लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटे में नीतीश कुमार को ये कानून वापस ले लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले नीतीश कुमार ने पंचायत स्तर पर शराब की दुकानें स्थापित कराई। शराबबंदी लागू करने की बजाय सरकार को बीच का रास्ता निकालते हुए, एक रेगुलेटेड फ्रेमवर्क में शराब की उपलब्धता करानी चाहिए, न कि डंडे के बल पर शराबबंदी लागू करना चाहिए। रेगुलेटेड होना चाहिए ताकि कुछ जगहों पर शराब के बिकने पीने से जो कृत्य मामले आ रहे हैं वह थम सके। इसके साथ ही सरकार को सामाजिक स्तर पर सरकार को जैसे सभी जागरूकता अभियान ज़मीन पर चल रहा है, वैसे ही नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाने का प्रयास करते रहना चाहिए।

नीतीश कुमार का राजतंत्र है क्या, जो तेजस्वी को 25 में मुख्यमंत्री बना देंगे: प्रशांत किशोर

नीतीश कुमार के तेजस्वी को नेतृत्व सौंपने वाले हालिया बयान पर बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार का राजतंत्र है क्या? जो वह कहेंगे उनके अनुसार सब हो जाएगा। प्रशांत ने कहा कि 2025 में नहीं, बल्कि नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव को अभी कमान सौंप देनी चाहिए। ताकि जनता तीन साल में तेजस्वी यादव द्वारा चलाई गई सरकार का बेहतर ढंग से आंकलन कर सके और जब 2025 के चुनावों में हो तो जनता इस आधार पर वोट करें तेजस्वी यादव ने बेहतर काम किया है कि नहीं।
इसके साथ तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अभी तेजस्वी यादव जिन विभागों को चला रहे हैं उनकी हालातों से सभी रूबरू है। पथ निर्माण, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य विभाग जैसे विभागों के जमीनी हालत तो आपा देख रहें हैं। हमारा नीतीश कुमार से हाथ जोड़कर आग्रह है आप अपना पद छोड़ दीजिए और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बना दीजिए।

जन सुराज पदयात्रा के 75वें दिन प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ ढाका प्रखंड के करमावा से चलकर जमुआ, पचपकड़ी, झिटकाही के देवापुर से होकर भंडार स्थित भंडार हाई स्कूल में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचे।

Previous Post

जनता जबतक नहीं जागेगी तबतक बिहार की स्तिथि नहीं सुधरने वाली: प्रशांत किशोर

Next Post

जन सुराज पदयात्रा का 78वें दिन प्रशांत किशोर ने कहा – नीतीश कुमार ने बिहार में शराब माफियाओं को पैदा किया है

Newsvision Live

Newsvision Live

Related Posts

भारतीय-अमरीकी वैज्ञानिक अमित क्षत्रिय नासा के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त
Uncategorized

भारतीय-अमरीकी वैज्ञानिक अमित क्षत्रिय नासा के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त

September 6, 2025
अमेरिका नहीं जाएंगे पीएम मोदी…. UNGA की संयुक्त राष्ट्र सत्र में एस जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
Uncategorized

अमेरिका नहीं जाएंगे पीएम मोदी…. UNGA की संयुक्त राष्ट्र सत्र में एस जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

September 6, 2025
उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए इंडिया गठबंधन में मंथन शुरू, सामने आए 3 नाम
Uncategorized

उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए इंडिया गठबंधन में मंथन शुरू, सामने आए 3 नाम

August 19, 2025
चाईबासा कोर्ट में हाजिर हुए राहुल गाँधी,मिली जमानत 
Uncategorized

चाईबासा कोर्ट में हाजिर हुए राहुल गाँधी,मिली जमानत 

August 7, 2025
सोनम रघुवंशी अब चाहती है जेल से ‘आजादी’, अदालत ने राज को भी दिया झटका
Uncategorized

सोनम रघुवंशी अब चाहती है जेल से ‘आजादी’, अदालत ने राज को भी दिया झटका

August 7, 2025
बिहार बाढ़: अब पटना में पलायन शुरू, जहां-तहां शरण ले रहे लोग; प्रशासन ने जारी किया नंबर
Uncategorized

बिहार बाढ़: अब पटना में पलायन शुरू, जहां-तहां शरण ले रहे लोग; प्रशासन ने जारी किया नंबर

August 7, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In