भोजपुरः जिले के शाहपुर प्रखंड के जैवनिया गांव के निवासी रामदेव पाठक, पिता श्री रमेश चंद्र पाठक, की करंट लगने से मृत्यु हो गई। रामदेव एक किसान थे। घटना 19 जून को शाम में घटी जब वो खेत से लौट रहे थे।
प्राप्त जानकारी अनुसार, 19 जून को तेज बारिश हो रही थी। खेत से काम कर लौट रहे रामदेव पाठक एक लोहे के पाइप में सट गए, जिसमे पहले से ही करंट था। करंट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। परिवार में शोक का माहौल है। आर्थिक तंगी के कारण उनका परिवार मदद चाहता है।
ये देखा गया है कि बारिश में इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। स्थानीय प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरुरत है।










