बीजेपी ने इस घोषणा पत्र के साथ बीजेपी ने ‘कर के दिखाया है‘ नाम से नया चुनावी गाना भी लॉन्च किया। इसमें करके दिखाएगी, बीजेपी आएगी भी लाइन है।
यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। संकल्प पत्र जारी करने के दौरान गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे। इस घोषणा पत्र के साथ बीजेपी ने ‘कर के दिखाया है‘ नाम से नया चुनावी गाना भी लॉन्च किया। इसमें करके दिखाएगी, बीजेपी आएगी भी लाइन है।
गौरतलब है कि‘लोक कल्याण संकल्प पत्र‘ के लिए 15 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आकांक्षा पेटी लांच कर प्रदेश भर से सुझाव मांगे थे। उत्तर प्रदेश नंबर-1 ‘सुझाव आपका, संकल्प हमारा‘ थीम पर हुए कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के 30 हजार ग्राम पंचायत, सभी विधानसभा क्षेत्रों और महानगरों में विभिन्न सामाजिक और आर्थिक वर्ग के लोगों से संवाद कर सुझाव मांगे गए थे। इसके साथ ही कॉल और ईकृमेल के माध्यम से भी सुझाव लिए गए थे।












