Wednesday, June 10, 2026
NewsvisionLive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

एक दिन में 15 हजार बेटिकट यात्रा करते हुए पकडे गए

Newsvision Live by Newsvision Live
November 24, 2021
in प्रादेशिक, राष्ट्रिय
Reading Time: 1 min read
0
एक दिन में 15 हजार बेटिकट यात्रा करते हुए पकडे गए
0
SHARES
461
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

हाजीपुर: पूर्व मध्य रेल द्वारा बिना टिकट/उचित प्राधिकार की यात्रा पर रोकथाम के लिए सभी मंडलों में सघन टिकट जांच अभियान लगातार की जा रही है ताकि बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को निरूत्साहित किया जा सके। ऐसे में एक ओर जहां टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहीं दूसरी ओर रेल राजस्व की भी हानि होती है।

महाप्रबंधक अनुपम शर्मा द्वारा समय-समय पर उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्देश जारी किया जाता रहा है कि बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों पर कड़ी निगाह रखी जाए ताकि उचित टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े।

RelatedPosts

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025

इसी क्रम में पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में अधिकारियों की अलग-अलग टीम बनाकर स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। सभी मंडलों में चलाए जा रहे व्यापक टिकट जांच अभियान के फलस्वरूप दिनांक 23.11.2021 को 01 दिन में बिना टिकट यात्रा के लगभग 15 हजार मामले सामने आए जिससे जुर्माने के रूप में 91 लाख़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।

इसी तरह 01.11.2021 से 23.11.2021 तक (23 दिनों में) 02 लाख 28 हजार लोगों को बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करते हुए पकड़ा गया जिनसे जुर्माने के रूप में 12 करोड़ 97 लाख से अधिक की राशि प्राप्त हुई है। जबकि पिछले माह अर्थात 01.10.2021 से 23.10.2021 तक बिना टिकट यात्रा के 01 लाख 88 हजार मामलों से जुर्माने के रूप में 10 करोड़ 61 लाख़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार अक्टूबर माह के 23 तारीख तक की तुलना में नवंबर माह की 23 तारीख तक बिना टिकट के मामलों में 21.08 प्रतिशत जबकि उनसे प्राप्त होने वाले राजस्व में 22.25 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

01.11.2021 से 23.11.2021 तक समस्तीपुर मंडल में 59844 लोगों से लगभग 03 करोड़ 89 लाख, दानापुर मंडल में 61869 लोगों 03 करोड़ 61 लाख 58 हजार, धनबाद मंडल में 39752 लोगों से 01 करोड़ 72 लाख से अधिक, सोनपुर मंडल में 32359 लोगों से लगभग 01 करोड़ 85 लाख तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 34131 लोगों से जुर्माना स्वरूप लगभग 01 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।

बिना टिकट यात्रियों की धर-पकड़ हेतु यह अभियान निरंतर जारी है। पूर्व मध्य रेल आम लोगों से अपील करती है कि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।

Previous Post

बाबू वीर कुंवर सिंह नाटक का मंचन

Next Post

‘ई-विधान’ शुरू करने वाला बिहार बनेगा पहला राज्य

Newsvision Live

Newsvision Live

Related Posts

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना
प्रादेशिक

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल
प्रादेशिक

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे
प्रादेशिक

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
देश के 17वें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया
राष्ट्रिय

देश के 17वें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया

September 9, 2025
देश के 17वें उपराष्ट्रपति का चुनाव आज, पीएम नरेंद्र मोदी ने डाला सबसे पहला वोट, शाम 6 बजे शुरू होगी मतगणना
राष्ट्रिय

देश के 17वें उपराष्ट्रपति का चुनाव आज, पीएम नरेंद्र मोदी ने डाला सबसे पहला वोट, शाम 6 बजे शुरू होगी मतगणना

September 9, 2025
पीएम मोदी ने की मन की बात, UPSC में छंटे उम्मीदवारों को ‘प्रतिभा सेतु’ के जरिए नौकरी
राष्ट्रिय

पीएम मोदी ने की मन की बात, UPSC में छंटे उम्मीदवारों को ‘प्रतिभा सेतु’ के जरिए नौकरी

August 31, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In