पटना: अंग्रेज़ों के छक्के छुड़ाने वाले बिहार के सपूत बाबू वीर कुंवर सिंह की जीवनी पर आधारित नाटक का मंचन किया जा रहा है। कालिदास रंगालय में इस नाटक का मंचन 13 और 14 को किया जायेगा।
नाटक के निर्देशन अभय सिन्हा ने किया है। इसके लेखक डॉ चतर्भुज हैं, प्रकाश रौशन ने किया है और संगीत मनोरंजन ओझा ने दिया है।
ये नाटक संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से किया जा रहा है।










