पटना: कवि चन्दन ने एक नयी काव्य रचित की है। इसका नाम ‘‘गोयठा थापती लड़की’’ रखा है। इस काव्य संग्रह का लोकार्पण हाल ही में बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने किया। कुटज प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किया गया है।
समारोह की अध्यक्षता कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंंह ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, विशिष्ट अतिथि उपेंद्र राय, सीईओ, एडिटर इन चीफ सहारा न्यूज़ नेटवर्क एवं विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, विधायक शकील अहमद, एमएलसी राजेंद्र गुप्ता, मुख्य वक्ता आलोकधन्वा, निवेदिता झा, अंशु नैथानी आदि गणमान्य उपस्थित थे। सभापति ने काव्य संग्रह ”गोइठा तापती लड़की” के लोकार्पण के संदर्भ में कहा कि यह चंदन की सुगंध है जो कि बिहार के, हिंदुस्तान के, ग्रामीण परिवेश को, आर्थिक परिवेश को, राजनीतिक परिवेश को एवं साहित्यिक परिवेश को दर्शाता है।
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन कुटज प्रकाशन के श्री आशुतोष जी ने किया।










