Sunday, May 24, 2026
NewsvisionLive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

‘पितृपक्ष एवं श्राद्धविधि : शंका और समाधान’ विशेष संवाद द्वारा महत्त्वपूर्ण मार्गदर्शन !

Newsvision Live by Newsvision Live
September 21, 2021
in विविध
Reading Time: 1 min read
0
‘पितृपक्ष एवं श्राद्धविधि : शंका और समाधान’ विशेष संवाद द्वारा महत्त्वपूर्ण मार्गदर्शन !
0
SHARES
465
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

हिन्दू धर्म में ईश्‍वरप्राप्ति हेतु ‘देवऋण’, ‘ऋषिऋण’, ‘पितृऋण’ और ‘समाजऋण’ ऐसे चार प्रकार के ऋण चुकाने के लिए बताया गया है। इनमें से ‘पितृऋण’ चुकाने के लिए पितरों की मुक्ति हेतु प्रयास करना आवश्यक है। पितरों की मुक्ति हेतु ‘श्राद्ध’ करना महत्त्वपूर्ण है। जिन्हें संभव है, वे पितृपक्ष में पुरोहितों को बुलाकर श्राद्धविधि करें; परंतु कोरोना के कारण पुरोहित अथवा श्राद्ध सामग्री के अभाव में जिन लोगो के लिए श्राद्ध करना संभव न हो, वे आपद्धर्म के रूप में संकल्पपूर्वक आमश्राद्ध, हिरण्यश्राद्ध अथवा गोग्रास अर्पण करें। साथ ही पूूर्वजों को आगे की गति प्राप्त होने हेतु और अतृप्त पूर्वजों से कष्ट न हो, इसलिए नियमित रूप से साधना करें। श्राद्ध विधि के साथ ही पितृपक्ष में अधिकाधिक समय, साथ ही अन्य समय प्रतिदिन कम से कम 1 से 2 घंटे ‘श्री गुरुदेव दत्त’ यह नामजप सभी को करना चाहिए, ऐसा मार्गदर्शन हिन्दू जनजागृति समिति के धर्मप्रसारक संत पू. नीलेश सिंगबाळजी ने किया। गणेशोत्सव के उपरांत आरंभ हो रहे पितृपक्ष के निमित्त सनातन संस्था और हिन्दू जनजागृति समिति के संयुक्त तत्त्वाधान में आयोजित ‘पितृपक्ष एवं श्राद्धविधि : शंका और समाधान’ इस विषय पर आयोजित विशेष संवाद में वे बोल रहे थे।

उन्होंने आगे कहा कि हिन्दुओं में धर्मशिक्षा का अभाव, पश्‍चिमी अंधानुकरण और हिन्दू धर्म को तुच्छ मानने की प्रथा के कारण अनेक बार श्राद्धविधि की अनदेखी की जाती है; परंतु आज भी अनेक पश्‍चिमी देशों के हजारों लोग भारत के तीर्थक्षेत्रों में आकर पूर्वजों को आगे की गति प्राप्त होने हेतु श्रद्धा से श्राद्धविधि करते हैं। प्रथम श्राद्धविधि ‘मनु’ ने की थी। ‘राजा भगीरथ’ ने पूर्वजों की मुक्ति हेतु कठोर तपस्या की थी। त्रेतायुग में प्रभु रामचंद्र के काल से लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज के काल तक श्राद्धविधि का उल्लेख प्राप्त होता है। इसलिए तथाकथित आधुनिकतावादियों द्वारा श्राद्ध के विषय में किए गए किसी भी दुष्प्रचार में न फंसें। कोरोना महामारी के काल में अपनी क्षमतानुसार पितृऋण चुकाने के लिए श्रद्धापूर्वक ‘श्राद्धविधि’ करें, ऐसा पू. नीलेश सिंगबाळजी ने बताया।

RelatedPosts

हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से मचा हाहाकार

हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से मचा हाहाकार

September 18, 2025
पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी भी मुश्किल में, 60 करोड़ के फ्रॉड में केस दर्ज

पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी भी मुश्किल में, 60 करोड़ के फ्रॉड में केस दर्ज

August 14, 2025
NCR से तुरंत उठाना शुरू करो कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट का लिखित ऑर्डर आया सामने

NCR से तुरंत उठाना शुरू करो कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट का लिखित ऑर्डर आया सामने

August 14, 2025

श्राद्धविधि करने से वंशवृद्धि होती है तथा न करने पर पूर्वजों का कष्ट निर्माण होकर वंशहानि होती है। पितृपक्ष में महालय श्राद्ध भावपूर्ण करने से यश, धन, संतान, कीर्ति प्राप्त होती है। श्राद्ध न करने पर हमारे पूर्वज अतृप्त रहने से दोष निर्माण होता है। श्राद्ध विधि के कारण पूर्वजों को मर्त्य लोक से आगे जाने के लिए ऊर्जा प्राप्त होती है। मृत्यु के उपरांत भी सद्गति हेतु श्राद्धविधि बतानेवाला हिन्दू धर्म एकमेवाद्वितीय है। वर्तमान में समाज में धर्मशिक्षा के अभाववश ‘श्राद्ध करने के स्थान पर सामाजिक संस्था अथवा अनाथालयों को दान दें’, ऐसी भ्रामक संकल्पना का प्रचार किया जाता है; परंतु ऐसा करना अनुचित है। धार्मिक कृति धर्मशास्त्रानुसार करना ही आवश्यक है। तदनुसार कृति करने पर ही पितृऋण से मुक्त हो सकते हैं, ऐसा भी पू. नीलेश सिंगबाळजी ने बताया।

Previous Post

कायस्‍थ समाज अपने स्वर्णिम इतिहास को फिर दोहराएगा :राजीव रंजन प्रसाद

Next Post

बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष के खिलाफ ईओयू की कार्रवाई

Newsvision Live

Newsvision Live

Related Posts

हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से मचा हाहाकार
विविध

हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से मचा हाहाकार

September 18, 2025
पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी भी मुश्किल में, 60 करोड़ के फ्रॉड में केस दर्ज
विविध

पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी भी मुश्किल में, 60 करोड़ के फ्रॉड में केस दर्ज

August 14, 2025
NCR से तुरंत उठाना शुरू करो कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट का लिखित ऑर्डर आया सामने
विविध

NCR से तुरंत उठाना शुरू करो कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट का लिखित ऑर्डर आया सामने

August 14, 2025
उत्तरकाशी में फटे तीन बादल, जलशक्ति मंत्रालय ने जारी किया रिपोर्ट
विविध

उत्तरकाशी में फटे तीन बादल, जलशक्ति मंत्रालय ने जारी किया रिपोर्ट

August 6, 2025
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खबर, कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग, सरकार ने दिया यह जवाब
विविध

8वें वेतन आयोग से 30 से 40 हजार के जोरदार इन्क्रीमेंट का दावा

August 5, 2025
विविध

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

August 6, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In