पटना: आर्थिक अपराध इकाई, बिहार ने मंगलवार को बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार धीरज के विरूद्ध आय से अधिक संपत्ति मामले में करवाई की।
बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार धीरज, पटना जिला बल द्वारा अपने पद का भ्रष्ट दुरूपयोग कर स्वयं एवं अपने परिजनों के नाम पर करोड़ों की परिसम्पत्तियां अर्जित की गई हैं, जो कि उनके लोक सेवक अवधि में प्राप्त ज्ञात आय के स्रोत से काफी अधिक है।
उक्त सूचना का सत्यापन किया गया एवं पुष्टि होने पर नरेन्द्र कुमार धीरज, सुरेन्द्र कुमार सिंह, शशि भूषण सिंह, श्याम बिहार सिंह, विरेन्द्र सिंह, विजेन्द्र कुमार विमल, अशोक कुमार, सभी पिता दुधेश्वर सिंह, ग्राम मुजफ्फरपुर, थाना-सहार, जिला-भोजपुर, आरा एवं धर्मेन्द्र कुमार (भतीजा) के विरुद्ध आर्थिक अपराध थाना काण्ड संख्या-18 / 2021 दिनांक 20.02.2021, धारा-13 (2) सह पठित धारा 13 (1) (बी) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 यथा संशोधित 2018 दर्ज किया गया।
धीरज की सिपाही के पद पर दिनांक 13 मई 1988 को नालंदा जिला बल में नियुक्ति हुई थी। इनकी सेवा अवधि करीब 33 वर्ष 02 माह हुई है। इनका पैतृक आवास ग्राम मुजफ्फरपुर थाना-सहार, जिला-भोजपुर, आरा है । ये कुल 07 भाई हैं। यह सामान्य कृषक परिवार से आते हैं तथा सेवा में आने से पूर्व इनके पास करीब 3-4 बीघा पुश्तैनी जमीन होने की सूचना है। इनके सेवा प्रारंभ होने के समय सभी भाई इनके उपर आश्रित थे। इनके संयुक्त परिवार में इनके अतिरिक्त कोई अन्य लोक सेवक या सरकारी सेवा में नहीं है।
धीरज का मौजा-साईंचक, महावीर कॉलोनी, पटना में दो मंजिला मकान है। उनके भाई विजेन्द्र कुमार विमल के नाम से मौजा-मिल्की अनाईट जगदेव नगर, बाजार समिति, आरा में चार अवासीय म-खण्ड एवं मौजा भेलाई, उदवंत नगर, भोजपुर में एक कृषि योग्य भू-खण्ड है। सुरेन्द्र सिंह के नाम से आरा के विभिन्न 10 जगहों पर व्यवसायिक, आवासीय एवं कृषि भूमि है। विरेन्द्र सिंह के नाम से मौजा-नानी भोजपुर में 50 डीसमिल का कृषि योग्य भूमि है। अशोक कुमार के नाम आरा के विभिन्न जगहों पर चार आवासीय एवं कृषि योग्य भूमि पाई गई है। श्याम बिहारी सिंह के नाम से मौजा गोढना, उदवंत नगर, भोजपुर में एक आवासीय भू-खण्ड है। शशि भूषण कुमार के नाम से मौजा-नाढी, सहार, भोजपुर में 64.50 डिसमिल का एक कृषि योग्य भूमि है। धर्मेन्द्र कुमार के नाम से मौजा-सेवथा, जगदीशपुर, भोजपुर में 51 डिसमिल का एक कृषि योग्य भूमि है।
मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षकों, पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में आर्थिक अपराध इकाई के 09 विशेष टीमों का गठन किया गया, जिसके द्वारा धीरज के ठिकानों पर छापामारी एवं तलाशी की कार्रवाई की गयी।
धीरज द्वारा अपने सेवा काल में 56,745 रुपये की अधिक परिसम्पत्तियां अर्जित किये जाने के साक्ष्य अबतक मिले हैं, जो उनके विक आय से लगभग 544 प्रतिशत अधिक है। धीरज द्वारा अन्य कई परिसम्पत्तियों एवं वाहनों का क्रय किये जाने के संबंध में सूचना है, जिसका अग्रतर सत्यापन किया जा रहा है।
आय के ज्ञात स्रोतों से करीब तलाशी के क्रम में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज यथ जमीन का निबंधन दस्तावेज जीवन बीमा पॉलिसियां, बैंक खातों एवं वाहनों के क्रय संबंधी दस्तावेज बरामद हुये है, जिसके संबंध में आगे अग्रत अनुसन्धान किया जायेगा तथा इनके द्वारा अवैध तरीके से अर्जित किये हुए परिसम्पत्तियों के मूल्य में अधिक वृद्धि होने की संभावना है।










