Sunday, May 24, 2026
NewsvisionLive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी भी मुश्किल में, 60 करोड़ के फ्रॉड में केस दर्ज

Diksha Mishra by Diksha Mishra
August 14, 2025
in विविध
Reading Time: 1 min read
0
पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी भी मुश्किल में, 60 करोड़ के फ्रॉड में केस दर्ज
0
SHARES
464
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके कारोबारी पति राज कुंद्रा पर एक बड़े धोखाधड़ी का आरोप लगा है। मुंबई के एक कारोबारी ने इन दोनों पर 60.4 करोड़ रुपये की ठगी का इल्जाम लगाया है। यह मामला उनकी अब बंद हो चुकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है।

मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) ने इस सिलसिले में शिल्पा, राज और एक अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कारोबारी दीपक कोठारी का दावा है कि यह रकम बिजनेस बढ़ाने के नाम पर ली गई, मगर इसका इस्तेमाल निजी खर्चों के लिए किया गया।

RelatedPosts

हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से मचा हाहाकार

हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से मचा हाहाकार

September 18, 2025
NCR से तुरंत उठाना शुरू करो कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट का लिखित ऑर्डर आया सामने

NCR से तुरंत उठाना शुरू करो कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट का लिखित ऑर्डर आया सामने

August 14, 2025
उत्तरकाशी में फटे तीन बादल, जलशक्ति मंत्रालय ने जारी किया रिपोर्ट

उत्तरकाशी में फटे तीन बादल, जलशक्ति मंत्रालय ने जारी किया रिपोर्ट

August 6, 2025

पुलिस के मुताबिक, यह शिकायत जुहू पुलिस स्टेशन में पहले दर्ज की गई थी, जहां धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़ी धाराओं के तहत मामला लिखा गया। चूंकि रकम 10 करोड़ रुपये से ज्यादा थी, इसलिए अब इसकी जांच ईओडब्ल्यू को सौंप दी गई है।

क्या है पूरा मामला?

दीपक कोठारी जुहू के रहने वाले हैं और वह लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात शिल्पा और राज से राजेश आर्या नाम के शख्स ने करवाई थी।

उस वक्त शिल्पा और राज बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर थे, जो एक होम शॉपिंग और ऑनलाइन रिटेल कंपनी थी। इस कंपनी में दोनों के पास 87.6 फीसद हिस्सेदारी थी।

कोठारी का कहना है कि शिल्पा और राज ने उनसे 75 करोड़ रुपये का कर्ज मांगा, जिस पर 12 फीसद ब्याज देने की बात कही।

बाद में उन्होंने कर्ज को “निवेश” के तौर पर लेने की सलाह दी ताकि ज्यादा टैक्स न देना पड़े। इसके साथ ही हर महीने मुनाफा और मूल रकम लौटाने का वादा किया। कोठारी ने अप्रैल 2015 में 31.9 करोड़ रुपये और सितंबर 2015 में 28.53 करोड़ रुपये कंपनी को ट्रांसफर किए। यह रकम शेयर सब्सक्रिप्शन और सप्लीमेंट्री एग्रीमेंट के तहत दी गई थी।

दिवालिया हो गई कंपनी

कोठारी का दावा है कि अप्रैल 2016 में शिल्पा शेट्टी ने पर्सनल गारंटी दी थी, लेकिन सितंबर 2016 में उन्होंने डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया।

इसके बाद कोठारी को पता चला कि 2017 में कंपनी दिवालिया हो गई, क्योंकि उसने एक और एग्रीमेंट की शर्तों का पालन नहीं किया। कोठारी का कहना है कि उनके पैसे का गलत इस्तेमाल किया गया और यह रकम उनके निजी खर्चों में खपाई गई।अब ईओडब्ल्यू इस मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है और जल्द ही इस मामले में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Previous Post

X पर पोस्ट करना लालू यादव को पड़ा भारी, कोर्ट ने भेजा नोटिस

Next Post

हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटकों से हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

Diksha Mishra

Diksha Mishra

Related Posts

हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से मचा हाहाकार
विविध

हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से मचा हाहाकार

September 18, 2025
NCR से तुरंत उठाना शुरू करो कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट का लिखित ऑर्डर आया सामने
विविध

NCR से तुरंत उठाना शुरू करो कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट का लिखित ऑर्डर आया सामने

August 14, 2025
उत्तरकाशी में फटे तीन बादल, जलशक्ति मंत्रालय ने जारी किया रिपोर्ट
विविध

उत्तरकाशी में फटे तीन बादल, जलशक्ति मंत्रालय ने जारी किया रिपोर्ट

August 6, 2025
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खबर, कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग, सरकार ने दिया यह जवाब
विविध

8वें वेतन आयोग से 30 से 40 हजार के जोरदार इन्क्रीमेंट का दावा

August 5, 2025
विविध

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

August 6, 2025
प्रज्वल रेवन्ना को उम्रक़ैद के बाद सर्वाइवर के रिश्तेदार बोले ‘क़ानून पर भरोसा बढ़ा’
विविध

प्रज्वल रेवन्ना को उम्रक़ैद के बाद सर्वाइवर के रिश्तेदार बोले ‘क़ानून पर भरोसा बढ़ा’

August 4, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In