Sunday, May 24, 2026
NewsvisionLive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री दिल्ली से पटना लौटे, हवाई अड्डे पर पत्रकारों से की बात

Newsvision Live by Newsvision Live
August 2, 2021
in प्रादेशिक
Reading Time: 1 min read
0
मोतियाबिंद का ऑपरेशन करा कर पटना लौटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
0
SHARES
460
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

RelatedPosts

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025

पटना :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज शाम दिल्ली से पटना लौटे। पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर0सी0पी0 सिंह ने श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पारित किया। उन्होंने कहा कि 7 महीने पहले श्री आर0सी0पी0 सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। केंद्र में मंत्री बनने के बाद उनकी इच्छा थी कि उनकी जगह पर श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। पार्टी के सभी लोगों की यही इच्छा थी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने एकमत से श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है, पूरी पार्टी एकजुट है। श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का इस पार्टी से काफी पुराना रिश्ता रहा है। जब से यह पार्टी बनी है तभी से श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जी का इस पार्टी से रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि श्री ललन सिंह का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का पार्टी का निर्णय अच्छा है।
श्री उपेन्द्र कुशवाहा की नाराजगी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सभी लोगों ने श्री ललन सिंह को अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव का समर्थन किया है। श्री उपेंद्र कुशवाहा जी ने भी अपने भाषण में इसका समर्थन किया। श्री उपेंद्र कुशवाहा द्वारा मुख्यमंत्री को पी0एम0 मैटेरियल बताने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों की इन सब चीजों में कोई दिलचस्पी नहीं है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री ओमप्रकाश चौटाला से मुलाकात को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री चौटाला जी से हमलोगों का पुराना रिश्ता है। आज हमने उनसे मुलाकात कर उन्हें बधाई दी है। पहले हमलोगों की हमेशा मुलाकात होती रही है।
जातिगत जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि कल जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने भी प्रस्ताव पास कर जातिगत जनगणना कराने की मांग की है। हम इस बात को पहले से ही रखते रहे हैं। जातिगत जनगणना की मांग को बिहार विधानमंडल से दो बार सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार को भेजा गया है। विधानसभा और विधान परिषद में सभी पार्टियों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया था। हमलोगों की इच्छा है कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं के साथ मुलाकात में जातिगत जनगणना को लेकर जो बातें सामने आई है उसको लेकर हम प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे। विपक्षी दलों की राय से हम सब लोग सहमत हैं।
पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि जदयू में सभी जाति और सभी धर्मों के लोग हैं। जदयू किसी जाति विशेष की पार्टी नहीं है।

Previous Post

भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे उत्तम मास – श्रावण मास

Next Post

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनुपम शर्मा द्वारा उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन,माल लदान में वृद्धि, संरक्षा एवं यात्री सुविधा को दी जाएगी प्राथमिकता निर्माण परियोजनाओं की क्लोज माॅनिटरिंग और निर्धारित समय पर पूरा करने पर बल

Newsvision Live

Newsvision Live

Related Posts

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना
प्रादेशिक

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल
प्रादेशिक

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे
प्रादेशिक

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
मुख्यमंत्री नीतीश ने हीरो एशिया हॉकी कप-2025 का किया शुभारंभ
प्रादेशिक

मुख्यमंत्री नीतीश ने हीरो एशिया हॉकी कप-2025 का किया शुभारंभ

August 31, 2025
वैष्णो देवी में मंदसौर के 7 तीर्थयात्री भूस्खलन का शिकार, 2 की मौत, 2 लापता और 3 घायल
प्रादेशिक

वैष्णो देवी में मंदसौर के 7 तीर्थयात्री भूस्खलन का शिकार, 2 की मौत, 2 लापता और 3 घायल

August 28, 2025
बिहार: सीएम ने किया कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल परियोजना के पटना अप रैम्प का लोकार्पण
प्रादेशिक

बिहार: सीएम ने किया कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल परियोजना के पटना अप रैम्प का लोकार्पण

August 23, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In