Sunday, May 24, 2026
NewsvisionLive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

आसमान से बरस रही आफत, 24 घंटे में 6 और लोगों की मौत

Diksha Mishra by Diksha Mishra
August 20, 2025
in प्रादेशिक
Reading Time: 2 mins read
0
आसमान से बरस रही आफत, 24 घंटे में 6 और लोगों की मौत
0
SHARES
463
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

मुंबई में भारी बारिश लोगों पर आफत बनकर बरसी है। इस बीच इंडिगो एअरलाइंस ने एक खास ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। कंपनी ने कहा है कि बारिश (Mumbai Rains) की वजह से हवाई यातायात में रुकावट और उड़ानों पर असर पड़ने का खतरा है।

कंपनी चाहती है कि आपकी यात्रा बेफिक्र हो, लेकिन प्रकृति के अपने फैसले हैं। इंडिगो ने एडवायजरी में कहा है कि अपने फ्लाइट शेड्यूल की पहले से जांच करें और रास्ते में पानी जमा होने और ट्रैफिक की दिक्कत को ध्यान में रखें। अपने पास थोड़ा वक्त ज्यादा रखें, सावधानी बरतें और अपने रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट डिटेल्स अप-टू-डेट रखें ताकि कोई बदलाव की खबर आपको मिल जाए।

RelatedPosts

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025

18 एनडीआरएफ टीमें और 6 एसडीआरएफ टीमें तैनात

महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में बारिश और बाढ़ (Maharashtra Flood) से 6 लोगों की जान जा चुकी है। नांदेड जिले में 5 लोग लापता हैं, जहां बाढ़ जैसे हालात हैं। 18 एनडीआरएफ टीमें और 6 एसडीआरएफ टीमें राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तैनात हैं।

एसडीआरएफ ने नांदेड के मुखेड तालुका से 293 लोगों को रेस्क्यू किया है। बीते 24 घंटों में बीड में 1, मुम्बई में 1 मौत और 3 घायल, वहीं नांदेड में 4 की मौत और 5 लापता हैं।

मुंबई मोनोरेल हादसा में 582 यात्री रेस्क्यू, 23 को सांस की दिक्कत

वहीं दूसरी ओर भारी बारिश के बीच मुम्बई मोनोरेल में फंसे 582 यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है। इनमें से 23 यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिनका 108 एम्बुलेंस के डॉक्टर ने मौके पर इलाज किया और उन्हें जाने दिया। 2 मरीजों को सायन हॉस्पिटल भेजा गया।

बीएमसी के मुताबिक, 20 साल के किस्मत कुमार और 28 साल के विवेक सोनवणे का ओपीडी में इलाज हुआ। दोनों की हालत अब स्थिर है। बीएमसी की टीम ने हालात पर काबू पाया, लेकिन बारिश का कहर जारी है।

कैसे हुआ मोनोरेल हादसा?

मंगलवार शाम मैसूर कॉलोनी के पास भक्ति पार्क और चेंबूर स्टेशनों के बीच एक मुंबई मोनोरेल ट्रेन (Mumbai Monorail Incident) में खराबी आ गई थी। इस वजह से सैकड़ों यात्री फंस गए। ट्रेन में निर्धारित क्षमता से अधिक भीड़ होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण यह खराबी आई।

इसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने यात्रियों को बचाने के लिए स्नोर्कल वाहनों का इस्तेमाल किया, जबकि उन्हें पास के रेलवे स्टेशनों तक पहुंचाने के लिए बेस्ट बसों का इस्तेमाल किया गया। बचाव अभियान पूरा होने में साढ़े तीन घंटे से ज़्यादा का समय लगा, जिसमें 582 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

यात्रियों ने इस घटना को भयावह बताया, कुछ लोगों को एअर कंडीशनिंग और बिजली की कमी के कारण घुटन और सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ा।

बचाए गए एक यात्री सागर शिंदे ने कहा, “बाहर बारिश हो रही थी और अंधेरा तेज़ी से बढ़ रहा था। साथ ही, एअर-कंडीशनिंग बंद हो गई थी और हमारा दम घुट रहा था। सबसे बुरी बात यह थी कि ट्रेन खतरनाक तरीके से झुक गई थी और हम दुआ कर रहे थे कि हम जिंदा बच जाएं।”

सीएम फडणवीस ने जांच के दिए आदेश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और आश्वासन दिया है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने इस खराबी का कारण अत्यधिक भीड़ बताया है और कहा है कि यात्रियों की अधिक संख्या के कारण ट्रेन का वजन उसकी निर्धारित क्षमता से अधिक था।

Previous Post

बिहार में शीघ्र शुरू होगा मेट्रो, सीएम नीतीश ने पटना मेट्रो रेल निर्माण में तेजी लाने को दिए निर्देश

Next Post

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, साप्ताहिक जन सुनवाई के दौरान शख्स ने मारा थप्पड़

Diksha Mishra

Diksha Mishra

Related Posts

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना
प्रादेशिक

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल
प्रादेशिक

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे
प्रादेशिक

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
मुख्यमंत्री नीतीश ने हीरो एशिया हॉकी कप-2025 का किया शुभारंभ
प्रादेशिक

मुख्यमंत्री नीतीश ने हीरो एशिया हॉकी कप-2025 का किया शुभारंभ

August 31, 2025
वैष्णो देवी में मंदसौर के 7 तीर्थयात्री भूस्खलन का शिकार, 2 की मौत, 2 लापता और 3 घायल
प्रादेशिक

वैष्णो देवी में मंदसौर के 7 तीर्थयात्री भूस्खलन का शिकार, 2 की मौत, 2 लापता और 3 घायल

August 28, 2025
बिहार: सीएम ने किया कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल परियोजना के पटना अप रैम्प का लोकार्पण
प्रादेशिक

बिहार: सीएम ने किया कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल परियोजना के पटना अप रैम्प का लोकार्पण

August 23, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In