Sunday, May 24, 2026
NewsvisionLive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

प्रज्वल रेवन्ना को उम्रक़ैद के बाद सर्वाइवर के रिश्तेदार बोले ‘क़ानून पर भरोसा बढ़ा’

Diksha Mishra by Diksha Mishra
August 4, 2025
in विविध
Reading Time: 1 min read
0
प्रज्वल रेवन्ना को उम्रक़ैद के बाद सर्वाइवर के रिश्तेदार बोले ‘क़ानून पर भरोसा बढ़ा’
0
SHARES
460
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

RelatedPosts

हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से मचा हाहाकार

हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से मचा हाहाकार

September 18, 2025
पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी भी मुश्किल में, 60 करोड़ के फ्रॉड में केस दर्ज

पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी भी मुश्किल में, 60 करोड़ के फ्रॉड में केस दर्ज

August 14, 2025
NCR से तुरंत उठाना शुरू करो कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट का लिखित ऑर्डर आया सामने

NCR से तुरंत उठाना शुरू करो कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट का लिखित ऑर्डर आया सामने

August 14, 2025

जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को 48 साल की महिला से दुष्कर्म मामले में उम्रक़ैद की सज़ा मिलने से अन्य पीड़ितों और उनके रिश्तेदारों ने प्रतिक्रिया दी है.

लेकिन उनकी ‘न्याय व्यवस्था पर भरोसा’ बढ़ने की वजह सिर्फ़ सज़ा तक सीमित नहीं है.

सर्वाइवर के एक रिश्तेदार ने नाम न बताने की शर्त पर बीबीसी हिंदी को बताया “हम ख़ुश इसलिए नहीं हैं कि उसे सज़ा मिली है. हमारी चिंता यह थी कि हमारे रिश्तेदार की छवि ख़राब साबित न हो. उसने अपने राजनीतिक असर का इस्तेमाल करके मेरी रिश्तेदार का नाम, इज़्ज़त ख़राब की और मानसिक पीड़ा दी.”

निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए विशेष अदालत की अध्यक्षता करने वाले एडिशनल सिटी सिविल एंड सेशन्स जज संतोष गजानन भट ने ये फ़ैसला सुनाया.

जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के ख़िलाफ़ पिछले साल यौन शोषण के चार मामले दर्ज किए गए थे. इन चार मामलों में से, पहले मामले में उन्हें शुक्रवार को दोषी क़रार दिया गया.प्रज्वल रेवन्ना को उनके घर में काम करने वाली 48 वर्षीय महिला सर्वाइवर के रेप केस में लगाए गए सभी आरोपों में दोषी ठहराया गया.जज के पास 10 साल या 14 साल की जेल की सज़ा देने का विकल्प था, लेकिन उन्होंने उम्रकैद की सज़ा चुनी.

बोले सर्वाइवर के रिश्तेदार

जिन लोगों ने रेवन्ना के ख़िलाफ़ केस दर्ज करवाया और जिन्होंने नहीं करवाया, दोनों का कहना है कि कोर्ट का फ़ैसला एक साफ़ संदेश है कि राजनीतिक रूप से ताक़तवर लोगों को भी क़ानून के सामने झुकना पड़ेगा.

प्रज्वल रेवन्ना पर ऐसे ही आरोपों के तीन और मामले दर्ज हैं, जबकि कई पीड़ित डर या झिझक के कारण पुलिस तक नहीं पहुंच सके.

आज जिन सर्वाइवर के मामले में फ़ैसला आया, उनके रिश्तेदार ने राज्य सरकार की ओर से गठित विशेष जांच टीम की महिला अधिकारियों की मेहनत की सराहना की.

उन्होंने कहा, “हमें इस केस में पूरा भरोसा नहीं था. लग रहा था कि संभावना सिर्फ 50-50 है. लेकिन महिला अफ़सरों ने बहुत मेहनत की. हमें अंदाज़ा नहीं था कि नतीजा इतना सकारात्मक होगा.”

जज भट की अदालत में एक अन्य सर्वाइवर का मामला भी चल रहा है.

उन सर्वाइवर के रिश्तेदार ने कहा, “इस फ़ैसले ने हमें बहुत भरोसा दिया है. हमारे समाज में एक महिला के लिए सबसे अहम क्या है? उसकी इज़्ज़त और सम्मान. यही बात इस फ़ैसले से सामने आई. अगर ऐसे फ़ैसले आते रहे तो हमारा क़ानून पर विश्वास और मज़बूत होगा.”

एक और सर्वाइवर के रिश्तेदार ने कहा, “आख़िरकार हम न तो आर्थिक रूप से और न ही राजनीतिक रूप से ताक़तवर हैं. हमें नहीं पता कि ऐसे लोगों का असर कहां तक पहुंचता है. यही बात हमें सबसे ज़्यादा डराती है.”

Previous Post

पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव,खिड़कियों के कांच टूटे

Next Post

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन,लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Diksha Mishra

Diksha Mishra

Related Posts

हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से मचा हाहाकार
विविध

हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से मचा हाहाकार

September 18, 2025
पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी भी मुश्किल में, 60 करोड़ के फ्रॉड में केस दर्ज
विविध

पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी भी मुश्किल में, 60 करोड़ के फ्रॉड में केस दर्ज

August 14, 2025
NCR से तुरंत उठाना शुरू करो कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट का लिखित ऑर्डर आया सामने
विविध

NCR से तुरंत उठाना शुरू करो कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट का लिखित ऑर्डर आया सामने

August 14, 2025
उत्तरकाशी में फटे तीन बादल, जलशक्ति मंत्रालय ने जारी किया रिपोर्ट
विविध

उत्तरकाशी में फटे तीन बादल, जलशक्ति मंत्रालय ने जारी किया रिपोर्ट

August 6, 2025
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खबर, कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग, सरकार ने दिया यह जवाब
विविध

8वें वेतन आयोग से 30 से 40 हजार के जोरदार इन्क्रीमेंट का दावा

August 5, 2025
विविध

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

August 6, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In