Sunday, May 24, 2026
NewsvisionLive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

वोटर कौन होगा, ये EC तय करेगा.. SC ने जो कहा, क्‍या उससे खेल पलट गया?

Diksha Mishra by Diksha Mishra
August 13, 2025
in बिहार
Reading Time: 1 min read
0
वोटर कौन होगा, ये EC तय करेगा.. SC ने जो कहा, क्‍या उससे खेल पलट गया?
0
SHARES
460
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

RelatedPosts

बिहार में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी घुसे, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

बिहार में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी घुसे, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

August 28, 2025
बिहार वासियों को वंदे भारत और चार अमृत भारत एक्सप्रेस का तोहफा

बिहार वासियों को वंदे भारत और चार अमृत भारत एक्सप्रेस का तोहफा

August 22, 2025
X पर पोस्ट करना लालू यादव को पड़ा भारी, कोर्ट ने भेजा नोटिस

X पर पोस्ट करना लालू यादव को पड़ा भारी, कोर्ट ने भेजा नोटिस

August 14, 2025

बिहार में वोटर ल‍िस्‍ट के स्‍पेशल इंटे‍ंस‍िव र‍िवीजन (SIR) पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को साफ कर द‍िया क‍ि वोटर ल‍िस्‍ट में क‍िसे शामिल करना है और क‍िसे बाहर करना है, यह चुनाव आयोग तय करेगा. यह उसके अध‍िकार क्षेत्र में आता है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने यह भी माना कि आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं है. इसका अलग से वेरीफ‍िकेशन करना होगा.कोर्ट ने इस दलील से भी असहमति जताई कि बिहार में लोगों के पास पहचान प्रमाण के तौर पर मांगे गए ज्यादातर दस्तावेज नहीं हैं. जस्‍ट‍िस सूर्यकांत ने कहा-यह महज भरोसे की कमी का मामला है, बस. इन टिप्‍पण‍ियों को देखें तो साफ लगता है क‍ि सियासी खेल पलट गया है. राहुल गांधी-तेजस्‍वी यादव समेत पूरा विपक्ष दावा कर रहा था क‍ि वोटर कौन होगा, यह तय करने का अध‍िकार चुनाव आयोग के पास है ही नहीं, अब सुप्रीम कोर्ट ने उस दावे पर कैंची चला दी है.

याच‍िकाकर्ताओं के 3 सवाल-कोर्ट के जवाब

  • एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की दलील थी क‍ि ज‍िस प्रक्रिया से एसआईआर क‍िया जा रहा है, उससे लाखों वोटर मनमाने तरीके से वोटर ल‍िस्‍ट से बाहर हो जाएंगे. क्‍योंक‍ि न तो आधार माना जा रहा है, न वोटर आईडी मानी जा रही है और ना ही राशन पेंशन कार्ड मान रहे हैं.
  • सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने 12 जीवित लोगों को मृत दिखाने का मामला रखा, जिस पर कोर्ट ने कहा कि ड्राफ्ट ल‍िस्‍ट में त्रुटि हो सकती है, लेकिन जांच जरूरी है.
  • सिब्बल ने कहा कि जिन लोगों का नाम 2025 की ल‍िस्‍ट में था, उनका नाम भी SIR में हटा दिया गया. इस पर जस्‍ट‍िस बागची ने कहा, उस वोटर ल‍िस्‍ट में शामिल होना आपको इंटेंसिव र‍िवीजन ल‍िस्‍ट में खुद से शामिल करने का अधिकार नहीं देता.
  • सिब्बल ने कहा कि सूची में शामिल अधिकांश दस्तावेज बिहार के लोगों के पास नहीं हैं. इस पर न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि यह सामान्‍य तर्क है. कई ऐसे दस्तावेज हैं जो लोगों के पास होंगे. कुछ न कुछ तो चाहिए होगा यह देखने के लिए कि वे निवासी हैं या नहीं. परिवार रजिस्टर, पेंशन कार्ड आदि मौजूद हैं… यह कहना कि लोगों के पास ये दस्तावेज नहीं हैं, बहुत व्यापक तर्क है.

चुनाव आयोग की 4 दलील

  1. चुनाव आयोग का कहना था क‍ि अनुच्छेद 324 और र‍िप्रजेंटेट‍िव ऑफ प‍ीपुल एक्‍ट 1950 की धारा 21(3) के तहत उसे वोटर ल‍िस्‍ट में संशोधन का पूरा अध‍िकार है.
  2. चुनाव आयोग ने कोर्ट में दलील दी क‍ि तमाम वोटर शहरों में पलायन कर गए हैं. डेमोग्राफी बदल गई है. 20 साल से इस तरह का कोई रिवीजन नहीं हुआ है, जिससे कई तरह की खामियां आ गई हैं, इन्‍हें ठीक करने के ल‍िए एसआईआर करना जरूरी है.
  3. इलेक्‍शन कमीशन ने सुप्रीम कोर्ट को भरोसा दिया कि बिना नोटिस, सुनवाई और कारण बताए किसी का नाम को अंत‍िम वोटर ल‍िस्‍ट से नहीं हटाया जाएगा. इतना ही नहीं सक्षम अध‍िकारी के सामने अपनी बात रखने का मौका भी दिया जाएगा.
  4. आयोग ने यह भी कहा कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और मतदाताओं के पंजीकरण नियम, 1960 के तहत उसे किसी को शामिल न करने के कारण प्रकाशित करने की आवश्यकता नहीं है.
Previous Post

सावन खत्म होते ही मटन को लेकर महाभारत

Next Post

भारत को पछतावा होगा…’, सिंधु जल संधि को लेकर शहबाज शरीफ की फिर गीदड़भभकी

Diksha Mishra

Diksha Mishra

Related Posts

बिहार में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी घुसे, पुलिस ने जारी किया अलर्ट
बिहार

बिहार में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी घुसे, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

August 28, 2025
बिहार वासियों को वंदे भारत और चार अमृत भारत एक्सप्रेस का तोहफा
प्रादेशिक

बिहार वासियों को वंदे भारत और चार अमृत भारत एक्सप्रेस का तोहफा

August 22, 2025
X पर पोस्ट करना लालू यादव को पड़ा भारी, कोर्ट ने भेजा नोटिस
बिहार

X पर पोस्ट करना लालू यादव को पड़ा भारी, कोर्ट ने भेजा नोटिस

August 14, 2025
10 बड़ी और 13 छोटी नदियों में उफान से बिहार में हाहाकार, 17 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित
बिहार

10 बड़ी और 13 छोटी नदियों में उफान से बिहार में हाहाकार, 17 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

August 12, 2025
बिहार वोटर लिस्ट विवाद पर आज होगी सुप्रीम सुनवाई
बिहार

बिहार वोटर लिस्ट विवाद पर आज होगी सुप्रीम सुनवाई

August 12, 2025
उत्तर बिहार की ओर बढ़ेगा मानसून, पटना में खतरे के निशान से ऊपर निकली गंगा
बिहार

बिहार: बढ़ रहा है मौसम का कहर, ऑरेंज और येलो एलर्ट जारी

August 12, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In