Sunday, May 24, 2026
NewsvisionLive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

रामटेक मंदिर पर दिखती है भगवान श्रीराम की छवि: वंदना सहाय

Amit Roy by Amit Roy
October 18, 2023
in विविध
Reading Time: 1 min read
0
रामटेक मंदिर पर दिखती है भगवान श्रीराम की छवि: वंदना सहाय
0
SHARES
469
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

(फीचर पोस्ट -जितेन्द्र कुमार सिन्हा)

एनवीएल फीचर डेस्क, हमारा देश भारत एक सांस्कृतिक देश है, जिसकी सभ्यता प्राचीनतम है। यहाँ मंदिरों की बहुतायत है, जिनमें कई मंदिर सैकड़ों वर्षों से भी पुराने हैं। ऐसे ही मंदिरों में से एक है- रामटेक का भगवान राम का अद्भुत मंदिर।

RelatedPosts

हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से मचा हाहाकार

हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से मचा हाहाकार

September 18, 2025
पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी भी मुश्किल में, 60 करोड़ के फ्रॉड में केस दर्ज

पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी भी मुश्किल में, 60 करोड़ के फ्रॉड में केस दर्ज

August 14, 2025
NCR से तुरंत उठाना शुरू करो कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट का लिखित ऑर्डर आया सामने

NCR से तुरंत उठाना शुरू करो कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट का लिखित ऑर्डर आया सामने

August 14, 2025

महाराष्ट्र के नागपुर से करीब चालीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित रामटेक मंदिर रमणीक और ऊँची पहाड़ियों पर स्थित एक प्रसिद्ध हिन्दु तीर्थ स्थान है, जो लगभग छः सौ साल पुराना है। इस मंदिर के विषय में ऐसा कहा जाता है कि भगवान राम ने वनवास के दौरान माता सीता और भगवान लक्ष्मण के साथ इसी स्थान पर चार महीने बिताए थे। इसलिए उनके टिकने के स्थान को ‘रामटेक’ कहते हैं। इस बात का वर्णन पद्म पुराण में भी किया गया है।

इस मंदिर का निर्माण राजा रघु खोंले ने एक किले के रूप में करवाया था। इसलिए इसे गढ़ मंदिर भी कहते हैं। यह मंदिर कम किला ज्यादा लगता है। इस मंदिर की विशेषताओं की बात करें तो यह मंदिर सिर्फ पत्थरों से बना हैं, जो एक-दूसरे के ऊपर रखे हुए हैं। सैकड़ों साल पुराना मंदिर आज भी जैसे का तैसा है, इसे लोग प्रभु श्री राम की कृपा बताते हैं। मंदिर के निकट विशाल वाराह के आकार में कटा हुआ एक शैलखंड है। पूरब की ओर सूर्य नदी या सूर नदी बहती है। एक ऊँचा टीला भी यहाँ है, जिसे गुप्त कालीन बताया जाता है और कहा जाता है कि चंद्रगुप्त द्वितीय की पुत्री प्रभावती ने यहाँ की यात्रा की थी। इसकी बात की पुष्टी रिद्धपुर के ताम्रपत्र से होती है।

मंदिर के परिसर में एक तालाब भी है, जिसे लेकर ऐसी मान्यता है कि इसका जल कभी कम या ज्यादा नहीं होता। हमेशा जल स्तर का सामान्य होना लोगों को विस्मय में डाल देता है। यह भी कहा जाता है कि जब आकाश में बिजली चमकती है तो मंदिर के शिखर पर ज्योति प्रकाशित होती है, जिसमें प्रभु श्री राम की छवि दिखाई देती है।

यही वह स्थान है, जहाँ भगवान राम ऋषि अगत्स्य से मिले थे। यहीं ऋषि अगत्स्य ने भगवान राम को शस्त्रों का ज्ञान दिया था। जब श्री राम जी ने यहाँ हर जगह हड्डियों का ढेर देखा, तो उन्होंने ऋषि अगत्स्य से इसके बारे में पूछा तो ऋषि अगत्स्य ने बताया कि यह उन ऋषियों की हड्डियाँ हैं, जो यहाँ पर पूजा किया करते थे। राक्षस उनकी पूजा और यज्ञ में विघ्न डाला करते थे। इस बात को जानने के बाद श्री रामचंद्र ने यह प्रतिज्ञा ली कि वे राक्षसों का विनाश करेंगे।

रावण के अत्याचारों के बारे में श्री रामचंद्र जी ने ऋषि अगत्स्य से यहीं पर सुना और उन्होंने उन्हें यहीं पर ब्रह्मास्त्र दिया, जिससे रावण का वध संभव हो पाया था।

यहीं पर महाकवि कालिदास ने महाकाव्य ‘मेघदूत’ और ‘शकुन्तल’ लिखे थे। ‘मेघदूत’ में वर्णित ‘रामगिरि’ यही है।

जनश्रुति के अनुसार श्री राम ने शंबूक वध यहीं किया था।

साल में दो बार यहाँ बहुत बड़ा मेला लगता है। एक कार्तिक महीने के त्रिपुरी पूर्णिमा को और दूसरा रामनवमी के दिन, जिसे देखने देशभर से लोग आते हैं।

यह मनोरम स्थल शहर के भीड़-भाड़ से दूर यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को मानसिक शांति प्रदान करती है।

————

Previous Post

अमिताभ ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के टुटपुंजिया वाले बयान पर काटा बवाल

Next Post

यूपी: PWD ने अखिलेश यादव के देवरिया आने से पहले रातों रात बना दी सड़क

Amit Roy

Amit Roy

Related Posts

हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से मचा हाहाकार
विविध

हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से मचा हाहाकार

September 18, 2025
पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी भी मुश्किल में, 60 करोड़ के फ्रॉड में केस दर्ज
विविध

पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी भी मुश्किल में, 60 करोड़ के फ्रॉड में केस दर्ज

August 14, 2025
NCR से तुरंत उठाना शुरू करो कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट का लिखित ऑर्डर आया सामने
विविध

NCR से तुरंत उठाना शुरू करो कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट का लिखित ऑर्डर आया सामने

August 14, 2025
उत्तरकाशी में फटे तीन बादल, जलशक्ति मंत्रालय ने जारी किया रिपोर्ट
विविध

उत्तरकाशी में फटे तीन बादल, जलशक्ति मंत्रालय ने जारी किया रिपोर्ट

August 6, 2025
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खबर, कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग, सरकार ने दिया यह जवाब
विविध

8वें वेतन आयोग से 30 से 40 हजार के जोरदार इन्क्रीमेंट का दावा

August 5, 2025
विविध

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

August 6, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In