हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को अशुभ माना गया है इसलिए इस समय कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है. साल 2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023, शनिवार को सर्व पितृ अमावस्या के दिन लग रहा है. सूर्य ग्रहण के तुरंत बाद शारदीय नवरात्रि शुरू होंगी. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह दुर्लभ योग 178 साल बाद बन रहा है. सर्व पितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लगने का बड़ा असर सभी राशि वालों पर पड़ेगा. वहीं सूर्य ग्रहण पर बन रहा यह संयोग 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. इन लोगों को सूर्य ग्रहण धन, पद, तरक्की के योग बनाएगा.
सूर्य ग्रहण पर होगा भाग्योदय
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए साल का आखिरी सूर्य ग्रहण बहुत अच्छा रहने वाला है. आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है. आपको नई नौकरी मिल सकती है या करियर में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है. आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. जीवन में सुख मिलेगा, पुरानी परेशानियां दूर होंगी. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा.












