Sunday, May 24, 2026
NewsvisionLive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

गुरुग्राम की तरह करेंगे विकास, राजस्थान के ‘योगी’ का जनता से वादा, BJP ने इस सीट से बनाया उम्मीदवार

Diksha Mishra by Diksha Mishra
October 10, 2023
in प्रादेशिक
Reading Time: 1 min read
0
गुरुग्राम की तरह करेंगे विकास, राजस्थान के ‘योगी’ का जनता से वादा, BJP ने इस सीट से बनाया उम्मीदवार
0
SHARES
461
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

राजस्थान में चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी इस बार कांग्रेस को राज्य की सत्ता की बेदखल करना चाहती है। वहीं कांग्रेस अपने किले को मजबूत करने की तमाम कोशिशें कर रही हैं। बीजेपी ने राजस्थान के रण में कई सांसदों को उतारा है। पार्टी ने अलवर से सांसद बाबा बालक नाथ को तिजारा विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया है। सांसद ने मंगलवार को कहा कि उनकी प्राथमिकता विधानसभा क्षेत्र को गुरुग्राम की तर्ज पर बदलना की है।

यह विश्वास जताते हुए कि भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाएगी, सांसद ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्य चुनाव में महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने कहा, ‘मेरी प्राथमिकता तिजारा को गुड़गांव की तर्ज पर विकसित करने की होगी। यह एक औद्योगिक क्षेत्र है लेकिन कांग्रेस सरकार की नीतियों के कारण इसमें विकास की कमी है।’ उन्होंने कहा कि अलवर जिले के अंतर्गत आने वाली तिजारा विधानसभा में कनेक्टिविटी उनके द्वारा शुरू की गई एक परियोजना के तहत बढ़ी थी।

RelatedPosts

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह केवल राज्य को लूटने का काम कर रही है।

अलवर सांसद ने पीटीआई से कहा, ‘कांग्रेस सरकार की तुष्टीकरण नीति के कारण क्षेत्र में कानून-व्यवस्था चिंताजनक है। लोग परेशान हैं क्योंकि अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। बैंक लूट, हत्या, महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसी घटनाएं बहुत आम हैं। कांग्रेस शासन के दौरान दलितों के खिलाफ अपराध भी हुए। ये सभी निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी मुद्दों में शामिल होंगे।’

जब उनसे पूछा गया कि वह राज्य में कौन सी भूमिका मिलने की उम्मीद कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा, ‘मैं एक जनसेवक हूं और पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे निभाऊंगा।’ रोहतक स्थित बाबा मस्तनाथ मठ के प्रमुख बालक नाथ हिंदुत्व का समर्थन और अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला करते रहे हैं। उनके गुरु चांदनाथ  भी अलवर से सांसद थे। उनका सितंबर 2017 में निधन हो गया था।

तिजारा विधानसभा क्षेत्र वर्तमान में संदीप कुमार के पास है, जो बसपा उम्मीदवार के रूप में जीते थे और बाद में अन्य सभी बसपा विधायकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी संदीप दायमा को यहां तीसरा स्थान मिला था। बालक नाथ उन 41 उम्मीदवारों में शामिल हैं जिनका नाम पार्टी ने सोमवार को जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में शामिल किया है। 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के लिए चुनाव 23 नवंबर को होंगे और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

Previous Post

युद्ध के बीच इजरायली PM नेतन्याहू ने पीएम मोदी को लगाया फोन, जानिए क्या हुई बातचीत

Next Post

संजय सिंह पेशी के वक्त फिर पीएम मोदी पर बरसे, कोर्ट ने चुप रहने को कहा

Diksha Mishra

Diksha Mishra

Related Posts

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना
प्रादेशिक

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल
प्रादेशिक

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे
प्रादेशिक

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
मुख्यमंत्री नीतीश ने हीरो एशिया हॉकी कप-2025 का किया शुभारंभ
प्रादेशिक

मुख्यमंत्री नीतीश ने हीरो एशिया हॉकी कप-2025 का किया शुभारंभ

August 31, 2025
वैष्णो देवी में मंदसौर के 7 तीर्थयात्री भूस्खलन का शिकार, 2 की मौत, 2 लापता और 3 घायल
प्रादेशिक

वैष्णो देवी में मंदसौर के 7 तीर्थयात्री भूस्खलन का शिकार, 2 की मौत, 2 लापता और 3 घायल

August 28, 2025
बिहार: सीएम ने किया कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल परियोजना के पटना अप रैम्प का लोकार्पण
प्रादेशिक

बिहार: सीएम ने किया कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल परियोजना के पटना अप रैम्प का लोकार्पण

August 23, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In