-
<span “=”” part=”social-bar-counts upvote-count” class=”binary-reactions-count long”>पसंद करेंनापसंद करें
C-295 Aircraft: आज डबल हो जाएगी भारतीय वायुसेना की ताकत, मिलेगा पहला सी-295; टेंशन में आया चीन
C-295 Aircraft Specifications: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) की ताकत डबल होने वाली है. आज पहला सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट औपचारिक तौर पर भारतीय वायुसेना में शामिल होगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस (Hindon Airbase) पर एक समारोह में सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट (C-295 Aircraft) एयरफोर्स को सौपेंगे. इसके साथ ही राजनाथ सिंह आज भारत ड्रोन शक्ति 2023 का भी उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम के तहत स्वदेशी ड्रोन 2 दिनों तक अपना करतब दिखाएंगे.
IAF में शामिल होगा C-295 एयरक्राफ्ट
बता दें कि वायुसेना में C-295 एयरक्राफ्ट शामिल होगा. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह वायुसेना को ये एयरक्राफ्ट सौंपेंगे. 56 C-295 एयरक्राफ्ट इंडियन एयरफोर्स को मिलेंगे. हिंडन एयरबेस पर ड्रोन शक्ति 2023 का उद्घाटन होगा, जिसके बाद स्वदेशी ड्रोन का करतब देखने को मिलेगा.
C-295 एयरक्राफ्ट की ताकत
जान लें कि C-295 एयरक्राफ्ट के शामिल होने से भारतीय वायुसेना की ताकत में खासा इजाफा हो जाएगा. C-295 एयरक्राफ्ट की रफ्तार 482 किमी प्रति घंटा है. C-295 एयरक्राफ्ट 13 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ने में सक्षम है. भारत को 21 हजार 935 करोड़ रुपये में 56 C-295 एयरक्राफ्ट मिले हैं.
C-295 की क्या है खासियत?
जान लें कि C-295 एयरक्राफ्ट 7,050 किलोग्राम का पेलोड उठा सकता है. C-295 एयरक्राफ्ट 71 सैनिक, 44 पैराट्रूपर्स और 24 स्ट्रेचर ले जा सकता है. इतना ही नहीं C-295 एयरक्राफ्ट लगातार 11 घंटे तक उड़ान भर सकता है. सभी C-295 एयरक्राफ्ट स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूइट से लैस हैं.












