पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को नई दिल्ली से मोतियाबिंद का ऑपरेशन करा कर पटना पहुंचे। राजधानी के जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सब ठीक है। डॉक्टरों नेआराम करने की सलाह दी है।
बता दें की नीतीश कुमार आँखों दिखाने एम्स नई दिल्ली गए थे। हालांकि ये अटकलें लगनी शुरू हो गयी थी कि मुख्यमंत्री दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। जिसे बाद में उन्होने विराम लगा दिया कि आँखों का इलाज कराने वो दिल्ली गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉक्टरों की सलाह के बाद पटना पहुंचे। हालांकि 24 जून को उनके ऑपरेशन के बाद वो डॉक्टरों की निगरानी में थे। एम्स के डॉ राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञानं केंद्र में डॉ जेएस तितियाल ने मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया।










