Sunday, May 24, 2026
NewsvisionLive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

सीमांचल में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से , कई गांवों में घुसा पानी

Newsvision Live by Newsvision Live
July 1, 2022
in प्रादेशिक
Reading Time: 1 min read
0
सीमांचल में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से , कई गांवों में घुसा पानी
0
SHARES
471
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

सीमांचल में दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। पूर्णिया के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है तो वही अररिया में डायवर्सन पर दो फीट पानी चढ़ गया है। जिससे लोगों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। लोग इन क्षेत्रों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित कर राहत दिए जाने और कम्युनिटी किचन शुरू कराने की अपील सरकार से कर रहे हैं। 

सबसे पहले हम पूर्णिया का हाल जानने हैं। पूर्णिया के अमौर में कनकई नदी के बढ़ते जलस्तर के साथ ही गांवों में पानी घुस चुका है। कई लोग अब भी घरों में फंसे हुए है। तो कई लोग गांव से बाहर पुल पर शरण ले रहे हैं। लोगों के सामने अब खाने पीने की आफत आ गयी है। यहां रहने वाले लोगों के चूल्हे पर भी खतरा मंडराने लगा है। 24 घंटे में इस गांव में एक भी चूल्हा नहीं जला है। 

RelatedPosts

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025

खासकर कनकई नदी के उफान से प्रभावित नागरा टोली, सिमलवारी टोला, बाभनडोभ, ज्ञानडोभ, हरिपुर, खारीमहीन  गांव, हफनिया, तालबारी, चौका डहुआबाड़ी, तालबारी महादिलत टोला, सुरजापुर जैसे दर्जन गांव में सभी के घरों में पानी घुस जाने से लोगों में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। कुछ लोग पैठान टोली पुल मे शरण लिए हुए है। लोगों के घरों में पानी घुस जाने के कारण  विगत 24 घंटे से खाना नहीं बना है। जिससे लोगों को समस्या हो गई है।

इधर प्रशासन की ओर से अबतक कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण बीती रात से ही सिमलवारी नगरा टोली मे चार परिवार आज भी बीच पानी में फंसा है । ना एनडीआरफ टीम , और ना ही एसडिआरफ की टीम ही है। अमौर से ज्ञानडोभ जाने वाली सड़क के ऊपर तीन फिट पानी बह रहा है। वही गांव जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क के ऊपर से पानी बहने के कारण प्रखंड मुख्यालय से सम्पर्क भंग हो गया।

जिससे लोगो का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। पीने के पानी मे भी संकट आ गया है, लोग बाढ का गंदा पीने के लिए मजबूर हो सकते हैं। लोगों की मांग है कि लोगों के लिए कम्युनिटी किचन चलाना बहुत जरुरी है। सभी जगह जलमग्न हो गया है। जिससे खाने खाने के लिए लोग मोहताज है। इधर परेशान हाल क्षेत्र का जायज़ा लेने पहुंचे अमौर के पूर्व विधायक सबा ने अंचलाधिकारी से संपर्क कर अविलंब राहत सामग्री मुहैया करने की बात कही है।  

लोग 24 घंटे से भूखे प्यासे हैं, बच्चे लेकर बिलख रहे हैं । और प्रशासन की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों में आक्रोश भी काफी है। मुख्यमंत्री से अविलंब अमौर को बाढ़ प्रभावित घोषित कर राहत सामग्री मुहैया कराने की मांग की है।

अब बात अररिया की करते हैं जहां बाढ़ विकराल रूप लेता जा रहा है। जोकीहाट में लगातार दो दिनों से बारिश हो रही है। जिसके कारण नदियों में हुए उफान से दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। एनएच 327 ई पर बोरिया डायवर्सन पर दो फिट पानी का बहाव हो रहा है। जिस से बड़ी वाहनों का परिचालन ठप पड़ गया है। 

बकरा नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है जिससे कारण पानी निचले इलाकों में प्रवेश कर रही है। इलाके की कई सड़के पानी में डूब गयी है। सड़क के ऊपर से पानी बह रहा है। इन सड़कों पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। जबकि बैरगाछी से उदाहाट को जोड़ने वाली सड़क धोबकट्टा बांध तुरकेली ध्वस्त हो गयी है। जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। फैटकी से बगडहरा को जोड़ने वाली सड़क का भी अमूमन यही हाल है। 

Previous Post

8 साल बाद आया BSSC का रिजल्ट, 11329 अभ्यर्थी हुए सफल

Next Post

अपनी राजनीतिक पराजय के लिए खुद ज़िम्मेदार हैं -उद्धव ठाकरे

Newsvision Live

Newsvision Live

Related Posts

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना
प्रादेशिक

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल
प्रादेशिक

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे
प्रादेशिक

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
मुख्यमंत्री नीतीश ने हीरो एशिया हॉकी कप-2025 का किया शुभारंभ
प्रादेशिक

मुख्यमंत्री नीतीश ने हीरो एशिया हॉकी कप-2025 का किया शुभारंभ

August 31, 2025
वैष्णो देवी में मंदसौर के 7 तीर्थयात्री भूस्खलन का शिकार, 2 की मौत, 2 लापता और 3 घायल
प्रादेशिक

वैष्णो देवी में मंदसौर के 7 तीर्थयात्री भूस्खलन का शिकार, 2 की मौत, 2 लापता और 3 घायल

August 28, 2025
बिहार: सीएम ने किया कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल परियोजना के पटना अप रैम्प का लोकार्पण
प्रादेशिक

बिहार: सीएम ने किया कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल परियोजना के पटना अप रैम्प का लोकार्पण

August 23, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In