Sunday, May 24, 2026
NewsvisionLive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह की लंबे समय के बाद मुलाकात

Newsvision Live by Newsvision Live
May 21, 2022
in प्रादेशिक
Reading Time: 1 min read
0
नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह की लंबे समय के बाद मुलाकात
0
SHARES
463
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

बिहार की राजनीति के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास रहा। सुबह छह बजे पटना में राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर सीबीआइ के छापे से शुरू हुई गहमागहमी शाम को जदयू की बड़ी बैठक के साथ और परवान चढ़ी। तरह-तरह की चर्चाएं लोग करते रहे। लेकिन, मामला इतने पर ही खत्‍म नहीं हुआ। रात होते-होते एक और महत्‍वपूर्ण घटनाक्रम भी हुआ। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और उनके पुराने सहयोगी केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह लंबे समय के बाद एक फोटो फ्रेम में नजर आए। कहा जा रहा है कि महीनों के बाद दोनों के बीच मुलाकात हुई। आपको यह भी जानना चाहिए कि शुक्रवार की शाम पटना में हुई जदयू की बैठक का एजेंडा भी आरसीपी सिंह से जुड़ा हुआ ही बताया गया था।

दरअसल, आरा में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह में लंबे अरसे बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की मुलाकात हुई। दोनों यहां आरा के धनुपरा स्थित ग्रैंड रिसोर्ट में आयोजित एक शादी समारोह में दोनों पहुंचे थे। मूल रूप से भोजपुर जिले के बड़हरा के गजियापुर निवासी मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ मनोज कुमार सिंह की बेटी मुदिता सिंह की शादी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह के पुत्र रोहित सिंह से हुई है। यह शादी कई राजनीतिक और सामाजिक समीकरण का तानाबाना जोड़ने का बनती दिखी‌। कई माह से केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अधिकारिक तौर पर मुलाकात नहीं होने की चर्चा को विराम लग गया ।

RelatedPosts

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025

मुख्यमंत्री के बेटे निशांत भी हुए शामिल 

वधू पक्ष के लोग सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रहे बीपी सिंह के परिवार के लोग हैं। लड़की पक्ष के लोगों में केन्द्रीय मंत्री आरके सिंह की ससुराल भी है। शादी समारोह में नीतीश कुमार के पुत्र निशांत बहुत सक्रिय रहे। वह काफी देर तक लोगों से मिलते-जुलते रहे। इस दौरान शादी में आए युवाओं के वह आकर्षण के केंद्र रहे और कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। 

केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश के बीच में बैठ गए थे अशोक चौधरी

शादी के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह एक ही सोफ़ा पर बैठे नजर आए। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच मंत्री अशोक चौधरी बैठे नजर आए। सभी की निगाहें केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री की ओर टिकी थी। मुख्यमंत्री के आप्त सचिव दिनेश राय भी पहुंचे हुए थे। विधि-व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी राजकुमार, एसपी संजय कुमार सिंह, एएसपी हिमांशु, एसडीओ ज्योति नाथ साहदेव तथा पीरो डीएसपी राहुल सिंह खुद कैंप कर रहे थे। पूर्व की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। सभी को बारी-बारी से चेक कर प्रवेश दिया जा रहा था।

Previous Post

राजद समर्थकों, नेताओं ने सीबीआई छापेमारी की निंदा की, राबड़ी आवास के बाहर किया प्रदर्शन

Next Post

‘मैं कम से कम अगले तीन साल तक खेल रहा हूं। टी20 फॉर्मेट में अब भी कर सकते हैं योगदान’

Newsvision Live

Newsvision Live

Related Posts

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना
प्रादेशिक

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल
प्रादेशिक

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे
प्रादेशिक

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
मुख्यमंत्री नीतीश ने हीरो एशिया हॉकी कप-2025 का किया शुभारंभ
प्रादेशिक

मुख्यमंत्री नीतीश ने हीरो एशिया हॉकी कप-2025 का किया शुभारंभ

August 31, 2025
वैष्णो देवी में मंदसौर के 7 तीर्थयात्री भूस्खलन का शिकार, 2 की मौत, 2 लापता और 3 घायल
प्रादेशिक

वैष्णो देवी में मंदसौर के 7 तीर्थयात्री भूस्खलन का शिकार, 2 की मौत, 2 लापता और 3 घायल

August 28, 2025
बिहार: सीएम ने किया कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल परियोजना के पटना अप रैम्प का लोकार्पण
प्रादेशिक

बिहार: सीएम ने किया कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल परियोजना के पटना अप रैम्प का लोकार्पण

August 23, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In