Sunday, May 24, 2026
NewsvisionLive.com
  • Login
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
No Result
View All Result
newsvisionlive
No Result
View All Result

बिहार और पूर्वी यूपी को भी भिंगोएगा ‘असानी’, झमाझम बारिश के आसार

Newsvision Live by Newsvision Live
May 10, 2022
in विविध
Reading Time: 1 min read
0
बिहार और पूर्वी यूपी को भी भिंगोएगा ‘असानी’, झमाझम बारिश के आसार
0
SHARES
465
VIEWS
EmailTekegramShare on FacebookShare on Whatsapp

ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट पर 10 मई को चक्रवाती तूफान ‘असानी’ पहुंचेगा। इसकी वजह से ओडिशा, आसाम, पश्चिम बंगाल और बिहार तक बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। पूर्वांचल में भी बारिश और मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। हालांकि कुछ मौसम वैज्ञानिक मान रहे हैं कि तूफान का रास्ता बदल भी सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को ओडिशा के तट की तरफ बढ़ रहे ‘असानी’ की गति कुछ धीमी पड़ी है। हालांकि तट तक पहुंचने पर चक्रवाती हवा की रफ्तार 115 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इससे तटवर्ती इलाकों में भारी तबाही की आशंका है। मौसम विभाग ने चक्रवात का असर बिहार तक पड़ने और इसके कारण पूर्वांचल में भी बूंदाबादी या मौसम में बदलाव का अनुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने 12 मई को बनारस में अंधड़ और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

RelatedPosts

हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से मचा हाहाकार

हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से मचा हाहाकार

September 18, 2025
पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी भी मुश्किल में, 60 करोड़ के फ्रॉड में केस दर्ज

पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी भी मुश्किल में, 60 करोड़ के फ्रॉड में केस दर्ज

August 14, 2025
NCR से तुरंत उठाना शुरू करो कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट का लिखित ऑर्डर आया सामने

NCR से तुरंत उठाना शुरू करो कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट का लिखित ऑर्डर आया सामने

August 14, 2025

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तूफान की पल-पल की अपडेट पर विशेषज्ञ नजर बनाए हैं। यह भी संभव है कि तूफान का रास्ता बदल जाए और यह तमिलनाडु की तरफ बढ़ जाए। उन्होंने कहा कि चक्रवाती तूफान के पूर्वांचल पर असर को लेकर अभी संशय है।

बिहार में आपदा प्रबंधन ने सभी जिलों को अलर्ट किया
चक्रवाती तूफान असानी की आशंका को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलों को अलर्ट मोड में रहने को कहा है। विभाग ने कहा है कि इस तूफान से निबटने के लिए हर संभव आवश्यक कार्रवाई की जाए और सतत निगरानी रखी जाए। इस बाबत विभाग के ओएसडी संदीप कुमार की ओर से सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।

विभाग ने कहा है कि मौसम विभाग ने अलर्ट के माध्यम से सूचित किया है कि असानी चक्रवात की उत्पत्ति बंगाल की खाड़ी से हो रही है। इससे पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के प्रभावित होने की चेतावनी दी गई है। बिहार में भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। इसके मद्देनजर ही विभाग ने कहा है कि असानी चक्रवात से उत्पन्न स्थिति के आलोक में बिहार के कई जिलों में तेज या हल्की हवा के साथ हल्की या मध्यम बारिश वज्रपात के साथ होने की संभावना है। यह देखते हुए सभी एहतियात कदम उठाए जाएं।

जिलों को कहा गया है कि स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जाए। जिलों को कहा गया है कि किसी भी तरह की स्थिति हो तो उसकी सूचना अविलंब मुख्यालय को दी जाए ताकि अप्रिय स्थिति होने पर पड़ोस वाले जिलों से भी आवश्यकतानुसार मदद की जा सके।

Previous Post

संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Next Post

सीडीपीओ परीक्षा के लिए 11:45 बजे तक ही मिलेगा प्रवेश

Newsvision Live

Newsvision Live

Related Posts

हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से मचा हाहाकार
विविध

हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से मचा हाहाकार

September 18, 2025
पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी भी मुश्किल में, 60 करोड़ के फ्रॉड में केस दर्ज
विविध

पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी भी मुश्किल में, 60 करोड़ के फ्रॉड में केस दर्ज

August 14, 2025
NCR से तुरंत उठाना शुरू करो कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट का लिखित ऑर्डर आया सामने
विविध

NCR से तुरंत उठाना शुरू करो कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट का लिखित ऑर्डर आया सामने

August 14, 2025
उत्तरकाशी में फटे तीन बादल, जलशक्ति मंत्रालय ने जारी किया रिपोर्ट
विविध

उत्तरकाशी में फटे तीन बादल, जलशक्ति मंत्रालय ने जारी किया रिपोर्ट

August 6, 2025
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खबर, कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग, सरकार ने दिया यह जवाब
विविध

8वें वेतन आयोग से 30 से 40 हजार के जोरदार इन्क्रीमेंट का दावा

August 5, 2025
विविध

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

August 6, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

बिहार को शिक्षा से सशक्त बनाने की परिकल्पना तेज – 213 प्रखंडों में कॉलेज खोलने की योजना

February 8, 2026
समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

समस्तीपुर शहर में शीघ्र लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

February 8, 2026
बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

बिहार में हिट मोदी-नीतीश की जोड़ी, सेक्युलर दलों का ये आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

November 15, 2025
Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

Bihar Chunav Resuबिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू, रुझानों में NDA आगे

November 14, 2025
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध
Call us: Amit Roy(Editor)
8210549502

© 2023 newsvisionlive.com

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • राष्ट्रिय
  • राजनीति
  • प्रादेशिक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • विविध

© 2023 newsvisionlive.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In