बिहार में विधानसभा का बजट सत्र खत्म होते ही भाकपा माले के विधायक अजीत सिंह कुशवाहा ने अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत की है। इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए राजद और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी पहुंचे। उन्होंने नव वर वधु को शादी की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बिहार के अन्य पार्टी के कई नेता भी शादी में शामिल होने पहुंचे थें।
बता दें कि अजीत सिंह कुशवाहा बक्सर के डुमराव विधानसभा क्षेत्र से हैं। वह अपने क्षेत्र के मुद्दों के अलावा समसामयिक मुद्दों को उठाते रहते हैं। विधानसभा के बजट सत्र में भी वह मुखर रूप से आवाज उठाते रहते हैं. और अब जब विधानसभा का सत्र खत्म हुआ तो माले विधायक ने शादी करके अपने नए जीवन की शुरुआत कर दी हैं। शादी समारोह पटना में ही हुआ था।










