बिहार के छपरा में तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर एक दुकान में जाकर लूट की घटना को अंजाम दिया मामला अमनौर थाना क्षेत्र में पैगा बाजार के पास शिवानी किराना स्टोर का है जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर शाम तीन अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार होकर आए फिर उनमें से दो बदमाश दुकान के अंदर घुस गए. जबकि तीसरा तीसरा बदमाश बाहर ही बाइक पर बैठा रहा
दुकान में घुसे बदमाशों ने दुकानदार से एक किलो चीनी मांगी थोड़ी देर में हवा में फायरिंग करके वे काउंटर के अंदर घुसे और कैश बॉक्स में रखा सारा कैश उठा लिया फिर दुकानदार को बंदूक दिखाकर वहां से फरार हो गए दुकानदार और उनके भाई ने बदमाशों का पीछा किया इसी दौरान उन्होंने दुकानदार के भाई पर गोली चला चला दी
दुकानदार प्रकाश ने बताया कि गुरुवार शाम लगभग 7 बजकर 10 मिनट के आसपास दो लोग दुकान के अंदर आकर एक किलो चीनी मांगने लगे जब चीनी तौली जा रही थी उसी दौरान अपराधियों ने हथियार लहराते हुए फायर किया फिर काउंटर में रखे करीब 40 से 45 हजार रुपये लूट लिए फिर वहां से बाइक में बैठकर फरार हो गए फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा









