बिहार में बढ़ते अपराध लूट और हत्या को लेकर विपक्ष लगातार नीतीश कुमार पर निशाना साध रहा है, तो वहीं नीतीश की सहयोगी भाजपा भी मुश्किलें खड़ी कर रही है दरअसल, बीजेपी के विधायक मुरारी मोहन झा केवटी थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर दबंग स्टाइल में पुलिस को हड़काने पहुंच गये।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह हस्तक्षेप पसंद हैं। भाजपा विधायक दबंगई से थानेदार की कुर्सी पर बैठकर मुख्यमंत्री के अधीन गृह विभाग के कारनामों, माफियाओं एवं अपराधियों से साँठगाँठ का हिस्सा व हिसाब लेने के लिए केस डायरी की माँग करने लगें। बिहार में छक्। का सरकार नहीं सर्कस चल रहा हैं।
बता दें कि केवटी के थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव हैं और उनपर दो युवकों ने पिटाई का आरोप लगाया थां। बात विधायक तक पहुंची तो थाने पहुंच गए। हालांकि केवटी थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव पिटाई से इंकार करते रहें। पूरी घटना पर विधायक ने नाराजगी जाहिर की और केस डायरी की मांग करने लगे।









