समस्तीपुर: समस्तीपुर के सहायक (फूड इंस्पेक्टर) के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। स्पेशल विजिलेंस टीम की ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी नवीन कुमार के बेगूसराय और समस्तीपुर के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। फूड इंस्पेक्टर नवीन कुमार पर आय से 2 करोड़ 17 लाख अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
छापेमारी के दौरान फाइलों की जांच की जा रही है. सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी पर सरकारी पद का दुरुपयोग कर 2.17 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोप है और इसी मामले में छापेमारी की जा रही है। विशेष निगरानी कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार नवीन कुमार के ठिकानों से अब तक जमीन के दस्तावेजों के साथ निवेश के दस्तावेज बरामद किए गए हैं। जिनका एक आलीशान घर भी है जो करीब तीन मंजिला है ऐसा सूत्रों का दावा है। छापामारी की प्रक्रिया अभी जारी है। एसयूवी को उम्मीद है इनके पास से बड़ी मात्रा में कैश भी बरामद हो सकता है।










