पटना: दानापुर रेल मंडल में कार्यरत रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा विभिन्न अवांछित गतिविधियों (एसीपी,बिना टिकट यात्रा, इत्यादि) के विरुद्ध एक रणनीति के तहत कार्य कर रही है। गाड़ियों के अनियमित परिचालन में एक सबसे बड़ा कारक अवैध रूप से जंजीर खींचना, वैक्यूम कर गाड़ियों का रोकना है।
इसी क्रम में अनधिकृत रूप से वैक्यूम काट गाड़ी रोकने, बिना टिकट यात्रा करना इत्यादि के जुर्म में दानापुर मंडल रेलवे सुरक्षा बल द्वारा विगत पाँच दिनों में अब तक मंडल के पटना-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., पटना-झाझा, पटना-गया, फतुहा-ईस्लामपुर,बख्तियार-राजगीर-तिलैया एवं किऊल-गया रेल खंडो में 285 गाङियों को चेक किया गया। जिसमें वैक्यूम करने वाले, बिना टिकट यात्रा करने वाले आदि को रेल सुरक्षा बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2551 यात्री को पकड़ा और उन लोगों से फाईन के रूप में 13,44,885 रुपये की राशि वसूल की गई और 18 लोगों को जेल भेजा गया।
अवैध रूप से गाड़ियों को रोकने से रेल परिचालन में कठिनाई होती है और अन्य यात्रियों को असुविधा भी। आरपीएफ द्वारा इस तरह का कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।










